नई दिल्ली: स्मार्टफोन आज की बड़ी जरूरत है और लोग इसके बिना एक पल भी रह पाते। वैसे देखा जाए तो आज के कई काम स्मार्टफोन के जरिए ही किए जाते हैं। इसलिए भी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। हालांकि एक गौर वाली बात यह भी है कि लोग स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के काम करते हैं। जैसे कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते हैं। वैसे एक मामला सामने आया, जिसे जानकर आप चीन की रहने वाली महिला ने गलती से अपने Huawei Mate 50 स्मार्टफोन को बीच से मोड दिया। पर इसके बाद भी वो स्मार्टफोन ठीक से काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिलाआरक्षण बिल पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, उठाए गंभीर सवाल
महिला ने बीच से मोड़ा Huawei Mate 50
चीन में रहने वाली महिला ने गलती से Huawei Mate 50 को आधा मोड़ दिया। पर यह फिर काम कर रहा था। इस महिला ने टिकटॉक पर एक वीडयो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी कार की डिक्की खोल रही है और उसमें उसका स्मार्टफोन पूरी तरह से मुड़ा हुआ है। स्मार्टफोन के स्क्रीन और फ्रेम टूट चुके हैं, लेकिन स्मार्टफोन फिर भी काम कर रहा है।
डेजी इस बात से हैरान हैं कि उनका Huawei Mate 50 आधा मुड़ने के बाद भी काम कर रहा है। उन्होंने वीडियो में कहा कि, यह अभी भी अच्छा और एक्टिव है। वास्तव में हुआवेई अद्भुत है। इसके बाद अब मैं हमेशा सिर्फ Huawei के स्मार्टफोन खरीदूंगी।
इसके महिला ने एक वीडियो और पोस्ट किया, जिसमें वह अपना फोन हुआवेई सर्विस सेंटर ले जा चुकी हैं। स्मार्टफोन सिर्फ 1 घंटे में ठीक हो गया और पहली जैसी हालत में आ गया।
इसे भी पढ़ें- Sofia Ansari ने हटाई साड़ी और खुलकर कराया अपने दिल का दीदार, बूढ़ों में भी आया करंट
इतना आया खर्चा
डेजी ने जानकारी दी कि स्मार्टफोन को ठीक कराने में सिर्फ 1,308 युआन (14,937 रुपये) का खर्च आया, जिसमें बैटरी, स्क्रीन और फ्रेम को बदलना शामिल था। डेजी की यह बात सोशल मिडिया वायरल हो गई है, जिसमें कई लोगों ने हुआवेई की तारीफ की कि उन्होंने एक ऐसे फोन को बनाया है जो इतना टिकाऊ है।