नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन आने वाला है। वैसे ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है फेस्टिव सेल शुरू की जाएगी। हालांकि इसी क्रम में Flipkart ने Big Billion Days सेल का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से सेल की आधिकारिक वेबसाइट लाइव कर दी गई है। वैसे अभी इसका टीज सामने आया है। कंपनी जल्द ही सेल डेट का ऐलान कर देगी। हालांकि लिस्टिंग से जानकारी मिल रही है कि इसकी शुरुआत अक्टूबर महीने में हो सकती है। इसमें कई डिवाइसेज पर तगड़े ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Esha Gupta ने डीपनेक बलाउज पहन दिखाई अपनी खूबसूरती, कर्वी फिगर बड़ा रहा लोगों का तापमान
Flipkart Big Billion Days
सेल पेज से जानकारी मिल रही है कि इस सेल में स्मार्टफोन्स बेहद कम कीमत पर मिलो जाएंगे। इसमें Samsung Galaxy S21 FE 5G और iPhone भी शामिल हैं। वैसे कंपनी ने दूसरी डिवाइसेज के नाम के बारे में नहीं बताया है। हालांकि टीजर से पता चलता है कि iPhone डील्स 1 अक्टूबर को सामने लाई जाएगी। Samsung और Realme फोन पर डील्स क्रमशः 3 अक्टूबर और 6 अक्टूबर को लाइव होंगे। वहीं रेडमी के स्मार्टफोन पर 7 अक्टूबर तक सेल मिलेगी। Oppo डील्स 8 अक्टूबर तक मिलेगी।
फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल में लैपटॉप और स्मार्टवॉच पर 50 से 80 फीसदी छूट मिलेगी। लिस्टिंग के अनुसार, ईयरफोन की कीमत 499 रुपये और कीबोर्ड की कीमत 99 रुपये से शुरू होगी। वहीं वाइडस्क्रीन मॉनिटर पर 70 फीसदी तक और प्रिंटर पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। कुछ पॉपुलर 4K स्मार्ट टीवी पर 75 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Esha Gupta ने डीपनेक बलाउज पहन दिखाई अपनी खूबसूरती, कर्वी फिगर बड़ा रहा लोगों का तापमान
Flipkart Big Billion Days सेल में रश ऑवर्स डील, बंपर वैल्यू ऑवर्स, सुपर वैल्यू कॉम्बो और भी बहुत कुछ होगा। वैसे इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उम्मीद की जा रही है iPhone 13 और iPhone 14 पर डील्स मिल रही है।