नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी (Redmi) अब मार्केट में Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस सीरीज को लेकर लीक रिपोर्ट्स आने शुरू हो गए हैं। प्राइसबाबा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 12 सीरीज के हैंडसेट में 210W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल की जा सकती है। इसके अलावा पिछले लीक के मुताबिक, Redmi Note 12 में Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन को मार्केट में बहुत जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अब तक की सबसे फास्ट चार्जिंग देखने को मिलेगी। जानकारी के अनुसार कंपनी ने इसमें 210 W का फास्ट चार्ट सपोर्ट किया है जो आपके फोन को केवल 10 मिनट में फुल चार्ज कर देगा।

Redmi Note 12 सीरीज 3C सर्टिफिकेशन
Redmi 12 सीरीज के 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि मॉडल नंबर 22101316C, 22101316UCP और 22101316UC वाले तीन डिवाइस हैं। यानी कंपनी इस सीरीज के तहत Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। अन्य लीक रिपोर्ट्स की मानें तो तीनों मॉडल 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे। ये तीनों Redmi Note 12 फोन 67W, 120W और 210W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

अगर यह खबर सच होती है, तो Redmi Note 12 सीरीज iQOO 10 Pro को कड़ी टक्कर दे सकती है। जिसे अभी हाल ही में 200W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दुनिया के सबसे तेज चार्जिंग स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था। पिछली रिपोर्ट की मानें तो Redmi Note 12 Pro Plus में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है।

 

 

Satta Matka King Results: सट्टा मटका में इन लोगों की चमकी किस्मत, लकी नंबर्स ने बना दिया करोड़पति

निःशुल्क बीएड छात्रवृत्ति 2023 के लिए आवेदन करें और 50,000 रुपये का लाभ प्राप्त करें!

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...