108 MP कैमरा के साथ Poco का ये धाकड़ फोन महज एक घंटे बाद भारतीय लड़कियों को बनाएगा दीवाना

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको (Poco Latest Phone) के हैंडसेट को यूजर्स द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है। आपको मार्केट में पोको (Poco X6 Neo) के कई दमदार फीचर्स, तगड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन देखने को मिल जायेंगे। पोको के स्मार्टफोन सस्ते और किफायती होने के साथ ही काफी स्टाइलिश भी होते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि फोन के कैमरे की क्वालिटी बहुत ही ज्यादा धांसू होती है। यदि आप पोको के ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पोको X6 नियो स्मार्टफोन को आज यानी 13 मार्च को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जायेगा।

Poco X6 Neo आज भारत में देगा दस्तक 

लॉन्चिंग के बाद आप फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है। स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन में 12GB रैम और अधिकतम 256GB स्टोरेज शामिल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, X6 Neo में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जायेगा। फोन को आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकेंगे।

Poco X6 Neo के संभावित फीचर्स 

पोको X6 नियो के मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट पर चलने की पुष्टि की गई है। हैंडसेट को दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन- 8GB + 128 और 12GB + 256GB में पेश किया जाएगा। वर्चुअल रैम एक्सपेंशन फीचर के जरिए ऑनबोर्ड मेमोरी को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा होगा। हैंडसेट में 7.69 मिमी की स्लीक बॉडी होगी। इसके अलावा, फोन को नीले कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह अधिक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

स्मार्टफोन निर्माता ने पहले ही घोषणा कर दी है कि पोको एक्स6 नियो को आज यानी 13 मार्च को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जायेगा। फोन की कीमत कितनी होगी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

फोन को लॉन्च होने में लगभग एक घंटे का समय और बचा है। पोको के इस फोन की टक्कर वीवो, ओप्पो, रियलमी, रेडमी और सैमसंग के हैंडसेट से हो सकती है। अब लॉन्चिंग के बाद ही फीचर्स और कीमत का खुलासा होगा।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App