नई दिल्ली। स्मार्टफोन Oukitel ने हाल ही में WP 19 रग्ड फोन को लॉन्च किया था। अगर इसमें दिए गए अहम फीचर्स की बात करें तो 21000mAh की बड़ी बैटरी, 256GB स्टोरेज और 64MP का प्राइमरी सेंसर जैसी सुविधाएं दी गई है। अब इस स्मार्टफोन को अमेजन यूएस की वेबसाइट पर भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। आमतौर पर स्मार्टफोन को $449 (लगभग 36,658 रुपये) में बेचा जाता है, लेकिन फिलहाल केवल केवल $382.49 (लगभग 31,226 रुपये) में बेचा जा रहा है। हालांकि, इस डील का लाभ आप केवल 9 अक्टूबर 2022 तक ही उठा सकते हैं।

Oukitel WP19 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये 21000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। बड़ी बैटरी को आप एक बार चार्ज करके 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके 33W फास्ट चार्जर की बदौलत फोन को 3 घंटे के भीतर 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। Oukitel WP19 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79 ”FHD+ डिस्प्ले है। कंपनी का ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसके अलावा फोन 8GB रैम और 256GB ROM के साथ आता है। फोन में एक सैमसंग का 64MP मुख्य कैमरा और एक Sony IMX350 20MP नाइट विजन सेंसर है। इसके अलावा इसमें 20MP का नाईट विज़न कैमरा भी दिया गया है।

आप Oukitel WP 19 फोन को केवल अमेज़न यूएस पर $ 382.49 की रियायती कीमत पर खरीद सकते हैं। यह डील 9 अक्टूबर, 2022 को खत्म हो रही है। इसलिए डील खत्म होने से पहले अपना ऑर्डर दें।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...