32MP सेल्फी कैमरा से सबको दीवाना बनाने वाला OPPO का ये फोन हुआ सस्ता, लगी ऑफर्स की झड़ियां 

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Oppo Reno 11 Pro 5G: चाइनीज मेकर स्मार्टफोन कंपनी अपने बजट और कैमरा फोन की वजह से सबकी पसंदीदा कंपनी है। अगर आप एक ओप्पो यूजर्स हैं तो आपको इसका एक लेटेस्ट फोन खरीदने को मिल रहा है।

जहां आपको कई ऑफर्स के साथ धांसू डिस्काउंट मिल रहे है। दरअसल, इस समय Oppo Reno 11 Pro 5G फोन के दामों में गिरावट हुई हैं। जिसे खरीदना आपके लिए एक फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है। आइए, आपको बताएं इसके प्राइस, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन क्या कुछ हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

Oppo Reno 11 Pro Discount Or offers

इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप फ्लिपकार्ट से 44,999 रुपए में खरीद सकते है। जिसे आप 11% की छूट के बाद 39,999 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही इस हैंडसेट पर कई बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। जिन्हें आप HDFC और SBI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 4000 रुपए की छूट मिलेगी।

इसके अलावा Flipkart Axis बैंक कार्ड से 2000 रुपए की छूट मिल रही हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना स्मार्टफोन वापस करने पर 18,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी पूरी वैल्यू को हासिल करने के लिए इसके सभी टर्म और कंडीशन को पूरा करना होगा तभी आपको लाभ मिलेगा।

Oppo Reno 11 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी

– इसके स्पेक्स और फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है।

– जो 120hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट में आती है।

– परफॉर्मेंस के तौर पर इसमें Dimensity 8200 का प्रोसेसर साथ मिलेगा।

– फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको ट्रिपल कैमरा का सेटअप दिया है। इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा का OIS सपोर्ट साथ दिया है।

– वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट साइड में 32MP का कैमरा दिया है।

– डिवाइस में जान फूंकने के लिए 4600 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट में है।

– ये फोन Rock Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

इसकी कीमत के हिसाब से इसके फीचर्स काफी बढ़िया है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो यही सही मौका है जब आप इसे काम इसकी असल कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। वरना हो सकता है बाद में कंपनियां इसके ऑफर्स में बदलाव कर दे।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App