महंगे फोन्स की होशियारी निकाल देगा OPPO का 32MP फ्रंट कैमरा वाला फोन, अमेजिंग कैमरा लड़कियों को करेगा मदहोश

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। ओप्पो (Oppo Latest Phone) कंपनी के हैंडसेट को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जाता है। ओप्पो के स्मार्टफोन लॉन्च होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। आपको मार्केट में ओप्पो के हर बजट वाले स्मार्टफोन्स देखने को मिल जायेंगे।

यदि आप ओप्पो के ग्राहक हैं और खुद के लिए कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, कुछ दिन और इंतजार कर लीजिये। क्योंकि, ओप्पो कंपनी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन OPPO F25 Pro को भारत में इसी महीने 29 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है।

फोन भारत में लॉन्चिंग के बाद अमेज़न के माध्यम से ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। ऐसी अटकलें हैं कि ओप्पो F25 प्रो रेनो 11F का रीब्रांड होगा, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है। लॉन्चिंग से पहले ओप्पो F25 प्रो के संभावित फीचर्स ऑनलाइन लीक कर दिए गए हैं :-

OPPO F25 Pro : संभावित फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 128GB स्टोरेज और 8GB रैम सपोर्ट शामिल किया जा सकता है।
हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का तीसरा देखने को मिल सकता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।
ओप्पो F25 प्रो मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
स्मार्टफोन में फ्लैट-स्क्रीन डिस्प्ले होगा, ओप्पो एफ25 प्रो 1080×2412 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है।
फोन 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश करेगा।

ओप्पो F25 प्रो : संभावित कीमत

टिपस्टर सुधांशु अंबोरे के अनुसार, ओप्पो F25 प्रो 8GB/128GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये और 8GB/256GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। टिपस्टर का कहना है कि लॉन्च के समय फोन पर 10 प्रतिशत कैशबैक ऑफर होगा। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कीमत और फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। फोन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको थोड़े दिन और इंतजार करने होंगे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App