नई दिल्ली: OnePlus New Upcoming Smartphones: अगर आप OnePlus यूजर्स हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। दरअसल, जल्द ही मार्केट में कंपनी दो नए स्मार्टफोन्स OnePlus Ace 3 और OnePlus 12R आने वाले है। आपको बता दें कि OnePlus Ace 3 को चीन में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और OnePlus 12R को ग्लोबल मार्केट में 23 जनवरी को पेश किया जाने की उम्मीद है।
लीकर मैक्स जंबोर की एक नई लीक में OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चला है। वहीं नवंबर में OnePlus ने Ace 3 नाम की पुष्टि की थी, लेकिन इसे OnePlus 12 के साथ लॉन्च नहीं किया जा रहा है। वहीं Ace 3 की अनुमानित लॉन्चिंग डेट पास आ रही है तो ब्रांड ने इसकी एंट्री की जानकारी देने के लिए एक पोस्टर जारी किया है।
वहीं टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने oneplus 12R के X पर पोस्ट कर इसके कलर वेरिएंट का टीजर शेयर किया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
OnePlus 12R global variant first look! Black & Blue colour options. Launching on January 23. Thoughts on the design? #OnePlus12R #OnePlus pic.twitter.com/gYvtpdbN4e
— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) December 26, 2023
OnePlus 12R / Ace 3 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस
जंबोर के नए ट्वीट में OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है। इस अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन में आपकों8GB/16G की LPDDR5x RAM और 128GB / 256GB का स्टोरेज ऑप्शन साथ मिलता है। इतना ही नहीं इसके कलर का भी खुलासा किया है जो दो कलर आयरन ग्रे और कूल ब्लू में आएगा।
बात करें स्पेसिफिकेशन की तो OnePlus Ace 3 / 12R में कर्व्ड ऐज के साथ 6.78 इंच की ProXDR LTPO 4.0 OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट में हो सकती है। इतना ही नहीं इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ का प्रोटेक्शन भी साथ आएगा। इसके अलावा प्रोसेसर के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर दिया गया है। वहीं पावर के लिए इस डिवाइस में 5500mAh की बैटरी के साथ 100W का SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
जिक्र करें कैमरा क्वालिटी का तो OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 कैमरा दिया है। जो OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी होगा। जो एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 या OxygenOS 14 पर काम करेगा। वहीं टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक लीक के मुताबिक, Ace 3 ग्रे और ब्लू कलर के अलावा मैटेलिक शाइन के साथ गोल्ड वेरिएंट में भी पेश हो सकता है।