नई दिल्ली: Old Cooler Repairing Tips: क्या आपका पुराना कूलर कूलिंग करना कम कर रहा है? और आप परेशान हो रहे है तो इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने वाले है जिनके जरिए आप फिर से कूलिंग पा सकते है। कूलिंग कम होने के पीछे बहुत सारी वजहें होती हैं। जिसके कारण हम उन वजहों को दूर करने की बजाए कूलर बेचने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल करने की जरूरत नहीं है। बस आपको कूलर में कुछ चीजों में बदलाव करने है इस के बाद आपकी सारी प्रोब्लम हल हो जाएगी। तो चलिए जानते है किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए –
Water Pump
Cooler पुराना होने के बाद उसका पानी वाला पंप काफी डाउन हो जाता है यानी वो पानी नहीं उठा पाता है। अगर आप भी अपने पंप में बदलाव करना चाहते हैं तो आपको पहले ही बता दें कि इसे रिपेयर करवाना बिल्कुल भी फायदेमंद साबित नहीं होता है। यही वजह है कि आपके पंप में भी किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो रही है तो उसे तुरंत बदलवा लें।
Fan Motor
कई बार Fan Motor पुरानी होने के बाद हवा देना कम कर देती है। क्योंकि इससे Fan Motor की पावर कम हो जाती है। कई ऐसी चीजें बाजार में उपलब्ध हैं जिसे आप पंखे की मोटर के साथ फिट कर सकते हैं। अगर इस बदलाव के बाद भी आपके कूलर के पंखे की स्पीड सही नहीं होती है तो आप फैन मोटर को ही बदल दें ऐसा नहीं करने पर आपके कूलर की हवा काफी कम हो जाती है।
Cooling Pad
Cooler में सबसे बड़ा खेल कूलिंग पैड का भी होता है। आपको समय समय पर कूलिंग पैड में बदलाव करते रहना चाहिए। लगातार चलने की वजह से कूलिंग पैड कई बार जाम हो जाते हैं जिससे हवा भी कम आने लगती है। इसका सबसे बड़ा नुकसान है कि हवा की कूलिंग कम हो जाती है। आपको हर 1 या 2 महीने बाद कूलिंग पैड बदल देने चाहिए। इससे पानी पड़ते ही वह अच्छी कूलिंग करने लगते हैं।
Fan Service
कूलर पुराना होने के बाद उसका पंखा कम हवा फेंकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको उसे सबसे पहले क्लीन कर लेना चाहिए। हालांकि कई बार पंखे कंडेंसर वीक होने की वजह से भी उसकी स्पीड कम हो जाती है। इसलिए आपको ध्यान रखने की सख्त जरूरत है।