नई दिल्ली, Nokia 2660 Flip Smartphone: मोबाइल बाजार में नोकिया के कई बेहतरीन स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। जिसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती हैं। वहीं इन सबके बीच कंपनी ने अपने एक फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत को कम किया है। जिसे Amazon India पर सस्ते दाम में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस फोन का नाम Nokia 2660 Flip है, जिसे भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस फोन के फीचर्स और स्पेक्स भी बढ़िया दिए गए है। लेकिन इस का स्टाइलिश लुक देख ये फोन आपके मन को भा जाएगा और आप इसे देखते ही पसंद कर लेंगे। आप इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में काफी अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो आइए आपको Nokia 2660 Flip के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Nokia 2660 Flip 4G Specifications
Nokia 2660 Flip के 4G फोन में 2.8 इंच का स्क्रीन डिस्प्ले साथ में मिलता है। जिसका रिजॉल्यूशन 320 x 340 पिक्सल के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 1GHz Unisoc T107 का सिंगल-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 48MB की रैम और 128MB की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध मिलती है। जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 32GB तक एक्सपैंड कर सकते है। कैमरा के लिए इस डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 0.3MP का VGA रियर कैमरा देखने को मिलता है।
Nokia 2660 Flip 4G Battery
इस फोन में पॉवर के लिए आपको 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी मिलती है। जो फोन कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ , 3.5mm हेडफोन जैक, वायरलेस FM radio और MP3 प्लेयर जैसे फीचर भी शामिल मिलते हैं। Nokia 2660 Flip के इस मोबाइल को ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Nokia 2660 Flip 4G Offers & Price
इस फोन के कीमत की बात करें तो आपको 25 प्रतिशत की छूट के बाद इसकी असल कीमत 5,899 रूपये है। जिसे अमेजन की ओर से 4,499 रूपये में खरीद जा सकता है। अगर आपके पास अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। साथ ही नोकिया का यह फोन 188.21 रूपये की EMI पर भी खरीदने को मिल रहा है। इस फोन को खरीदने वालों को कंपनी 6 महीने तक के लिए Spotify premium का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है। जिसे आप Amazon पर ऑनलाइन ऑर्डर कर खरीद सकते हैं। वहीं नोकिया ने हाल ही में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है।
जिसका नाम Nokia X30 है। इस नए Nokia X30 फोन की बैटरी 2 दिन तक चलती है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके कीमत देखी जाएं तो यह आपको Amazon और नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर 48,999 रुपये की रेंज से शुरूआती कीमत में उपल्ब्ध है। जिसमें आपको Nokia Comfort का ईयरबड्स भी साथ मिल रहा हैं। साथ ही यह एक इको फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसमें आपको 50 मेगा पिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा रहा है। इसके फीचर और स्पेक्स भी काफी दमदार प्रोसेस के साथ मार्केट में उपलब्ध है।