नई दिल्ली: Maimang A20 5G Smartphone: जब से 5G नेटवर्क की शुरुआत हुई है तब से लोगों के बीच 5G Smartphones का क्रेज भी काफी तेजी से बढ़ चुका है। अगर आप भी किसी ऐसे ही फोन की तलाश में है तो आपको एक नया स्मार्टफोन खरीदने को मिल सकता है। जिसकी कीमत सस्ते होने के साथ साथ बढ़िया फीचर्स से भी भरपूर है। दरअसल, इस डिवाइस का नाम Maimang A20 5G है, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम है। ये एक एंट्री-लेवल 5G वाला फोन है, जिसका डिजाइन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आइए आपको इसके फीचर्स से लेकर कीमत के बारे में बताते है।
Maimang A20 5G Price
यह एक ऐसा फोन है जो दो कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इसका पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज का है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत 1299 युआन यानी करीब 14,400 रुपये और 1499 युआन यानी 17,201 रुपये में शामिल है। इसके कलर वेरिएंट की बात करें तो यह तीन अलग रंगों में काला, हरा और नीला जैसे में उपल्ब्ध किया गया है।
Maimang A20 5G Specifications
इस 5G डिवाइस में एक 6.52 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। जो 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन में उपल्ब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इस शानदार डिवाइस के फ्रंट में एक 5 मेगापिक्सल कैमरा है और पीछे की ओर एक एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा प्रदान किया गया है। प्रोसेसर के लिए इसमें डायमेंशन 700 का चिपसेट दिया गया है।
वहीं फोन पावर के लिए इसमें 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 22.5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। ये डिवाइस Android 13 के ओएस पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं।
अगर आप 15 से 20 हजार रुपए के बजट में किसी स्मार्टफोन को देख रहे थे तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इस रेंज में यह स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स के साथ आपको खरीदने को मिल रहा है। हालांकि यह फोन अभी चीन में पेश किया गया है लेकिन भारत में कब आएगा अभी इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।