नई दिल्ली: Led Bulb: मौजूदा समय में देश में तरक्की होने के बाद भी बिजली की समस्या रहती है। कई बार बिजली जाने के बाद लंबे समय तक नहीं आती है। ऐसे में परेशानी का समाना करना पड़ जाता है। जैसे कि घर में अंधेरा हो जाता है और कई काम रुक जाते हैं। इसीलिए आज हम आपो ऐसे एलईडी बल्ब के बारे में बताते हैं, जो बिना बिजली के भी घंटों तक चलता रहेगा। यह रिचार्जेबल एलईडी बल्ब (Rechargeable Led Bulb) के नाम जाना जाता है। इसके जरिए आप बिजली जाने के बाद भी 4-6 घंटे तक रोशनी कर सकते हैं। यानी ये बल्ब 4-6 घंटे तक चलेगा। इसे एक बार खरीदकर 6 से 7 साल तक चला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Jio Best Offer! सिर्फ 699 रूपये में पाएं अनलिमिटेड कॉल, साथ में मिलेगा फ्री Netflix
आपको बता दें कि हम जिस रिचार्जेबल एलईडी बल्ब (Rechargeable Led Bulb) की बात कर रहे हैं, वो बिना बिजली के 4 से 6 घंटे तक चल सकता है। दरअसल बिजली आने पर यह जलता रहता है और चार्ज होता जाता है। इसके बाद जब बिजली जाती है तो भी ये जलता ही रहता है।
अब आपको बताते हैं कि रिचार्जेबल एलईडी बल्ब (Rechargeable Led Bulb) काम कैसे करता है। दरअसल इस एलईडी बल्ब के अंदर एक बैटरी लगी होती है और बिजली से जलने के दौरान यह बैटरी चार्ज होती रहती है। इसके बाद जब बिजली चली जाती है तो उसी से बल्ब जलता रहता है। इसे एक तरह से इमरजेंसी एलईडी बल्ब कह सकते हैं। आइए अब जानते हैं कुछ एलईडी बल्ब के बारे में…
PHILIPS Stellar Bright 23W B22 LED Bulb
यह बल्ब पॉली कार्बोनेट मटेरियल बना हुआ है। यह 23 वॉट का है और इसपर 2 साल की वारंटी दी जा रही है। यह कम एनर्जी खर्च करता है और आंखों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है।
Gesto 25W High Bright Led Bulb
यह एलईडी बल्ब 25 वॉट का है। इसमें 85 फीसदी तक एनर्जी की बचत होती है और ज्यादा उजाला देता है। यह काफी लंबे समय तक चलता है। यह किसी भी तरह के होल्डर में फिट हो जाता है।
SYSKA 9W B22D Led Cool Day Light Bulb
यह एलईडी बल्ब एनर्जी की बचत करता है और ब्राइट और स्टेबल लाइट देता है। आप इसे बेडरूम, किचन, लिविंग रूम, बाथरूम और गैरेज कहीं लग सकते हैं। इस आप सीएफएल से रिप्लेस कर सकते हैं। यह काफी किफायती कीमत में मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें- गाय की इस नस्ल का करें पालन, कम लागत में लाखों का मुनाफा कमाएंगे, एक लीटर दूध की कीमत जान रह जाएंगे हैरान
Halonix Inverter Rechargeable Emergency Led Bulb
इस बल्ब में एक टॉर्च, व्हाइट एलईडी बल्ब और एक एलईडी रिचार्जेबल टॉर्च है। यह बल्ब 12W का है और इसपर 6 महीने की वारंटी मिल रही है। यह व्हाइट और रेड कलर मिल रहा है।