108MP कैमरा के साथ महंगे फोन्स की हेकड़ी निकालने आया Infinix का सस्ता और स्टैंडर्ड फीचर्स वाला डिवाइस - Times Bull

108MP कैमरा के साथ महंगे फोन्स की हेकड़ी निकालने आया Infinix का सस्ता और स्टैंडर्ड फीचर्स वाला डिवाइस

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने Note 40 Pro 5G और Infinix Note 40 को बीते दिनों Infinix Note 40 Pro और Infinix Note 40 Pro+ 5G हैंडसेट के साथ मार्केट में दमदार फीचर्स के साथ उतार दिया है। अगर इसमें दिए गए अहम फीचर्स की बात करें तो मीडियाटेक चिपसेट द्वारा संचालित हैं और 100W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया गया है। तो आईये स्मार्टफोन के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं:-

Infinix Note 40 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.78-इंच फुल-HD+ (2,436 x 1,080 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है।

हैंडसेट में प्रोसेसर के तौर 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 7020 SoC चिप का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। फोन Android 14-आधारित X0S 14 के साथ आता है।

Infinix Note 40 Pro 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 108-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर, 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और एक एलईडी फ्लैश यूनिट दिया गया है। डुअल रियर कैमरा सिस्टम 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Infinix Note 40 Pro 5G में 45W वायर्ड ऑल-राउंड फास्टचार्ज 2.0 और 20W वायरलेस मैगचार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल की गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ब्लूटूथ 5.3, GPS, GLONASS, Beidou, USB टाइप-C और NFC जैसे फीचर्स शामिल किये गए हैं।

इनफिनिक्स नोट 40 के स्पेसिफिकेशन

बेस इनफिनिक्स नोट 40 स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह प्रो 5जी मॉडल के समान डिस्प्ले, ओएस, रैम और स्टोरेज स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। Infinix Note 40 केवल 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें धूल और छींटे प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग है।

इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी, इनफिनिक्स नोट 40 की कीमत

इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5G की कीमत $289 (लगभग 24,000 रुपये) है। वेनिला इनफिनिक्स नोट 40 मॉडल $199 (लगभग 16,500 रुपये) है। यह ओब्सीडियन ब्लैक और टाइटन गोल्ड शेड्स में उपलब्ध है। इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5G स्मार्टफोन को टाइटन गोल्ड और विंटेज ग्रीन रंग कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। हैंडसेट को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App