नई दिल्ली: DxOMark द्वारा iPhone 15 Pro Max के कैमरा की टेस्टिंग की गई। बता दें कि एप्पल की तरफ से अपने नए फोन में नया पेरिस्कोप लेंस दिया गया है, जो 5X तक जूम हो सकता है। इस फोन को Huawei P60 Pro के बाद DxOMark रैंकिंग में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर मिला है। DxOMark के मुताबिक, iPhone 15 Pro Max में किसी भी दूसरे सर्टफोन की तुलना में सबसे अच्छा कैमरा दिया गया है। रिपोर्ट्स से यह भी जानकारी सामने आई है कि इसमें सबसे अच्छा बोकेह है।
इसे भी पढ़ें- क्यों पड़े है महंगे फोन के चक्कर में, अब खरीदें 10 हजार रुपए के अंदर ये गजब फीचर वाले ब्रांडेड स्मार्टफोंस
iPhone 15 Pro Max को DxOMark टेस्टिंग में दूसरे स्थान मिला
DxOMark द्वारा iPhone 15 Pro Max को 154 अंक दिए गए, जो DxOMark रैंकिंग में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। यह फोन सबसे ज्यादा स्कोर पाने वाले Huawei P60 Pro से सिर्फ 2 अंक पीछे है, जिसे साल की शुरुआत में 156 अंक दिए गए।
DxOMark की iPhone 15 Pro Max के लिए रेटिंग
फोटो: 153 (हुआवेई पी60 प्रो को 159)
वीडियो: 158 (Highest)
बोकेह: 80 (Highest)
ज़ूम: 142 (हुआवेई पी60 प्रो को 158)
लोलाइट: 127 (हुआवेई पी60 प्रो को 132)
पूर्वावलोकन: 86 (आईफोन 14 प्रो मैक्स को 91)
DxOMark द्वारा iPhone 15 Pro Max को कुल 154 अंक दिए गए।
DxOMark रैंकिंग वाले टॉप 5 स्मार्टफोन
हुआवेई P60 प्रो: 156
आईफोन 15 प्रो मैक्स: 154
ओप्पो फाइंड एक्स6 प्रो: 153
ऑनर मैजिक 5 प्रो: 152
ओप्पो फाइंड X6: 150
वैसे इसमें iPhone 15 Pro Max ही एक ऐसा डिवाइस है, जो ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। बाकी Huawei P60 Pro, OPPO Find X6 Pro और Find X6 सिर्फ चीन में उपलब्ध हैं। वहीं Honor मैजिक 5 प्रो की यूके में भी उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें- SBI ने ग्राहकों को किया मालामाल, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न, फटाफट पढ़ें डिटेल
वीडियो के लिए बढ़िया है iPhone 15 Pro Max
DxOMark के मुताबिक, वीडियो शूट करने के लिए iPhone 15 Pro Max सबसे अच्छा स्मार्टफोन है। DxOMark के अनुसार, इसमें कमाल का वीडियो आता है, जो मार्केट में सबसे अच्छा है। iPhone 15 Pro Max अब सीधे बाहरी SSD पर वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।