मूवीज और वेब सीरीज देखने के लिए घर लाएं 55 इंच वाले ये Best Smart TV, कीमत होगी 45 हजार से कम

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Best 55 inch Smart TV: अगर आप कोई बड़ा स्मार्ट टीवी लेने की तलाश में हैं लेकिन आपका बजट फिट नहीं बैठ पा रहा है। तो ऐसे में आपके लिए एक गुड न्यूज़ है। क्योंकि आप ग्राहकों को 55 इंच वाला बड़ा स्मार्ट टीवी खरीदने को मिल रहा है।

आज हम आपको कुछ 55 इंच की स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे। जो बेहतरीन फीचर्स के साथ आती हैं और इनकी कीमतें भी 45 हजार रुपये से कम की है। आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन सी टीवी का नाम शामिल है।

LG HD Smart LED TV

अगर आप 55-inch की स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं तो आपको LG की 4K Ultra HD Smart TV खरीदने को मिल रही है। ये टीवी आपको 4K रेजोल्यूशन (3840×2160) पिक्सल के साथ 60 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट में आती है। यह टीवी बिल्ड इन वाई-फाई समेत कई कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है। इसमें आप को 2 USB पोर्ट मिलते हैं। बात करें इसके कीमत की तो ये 43,990 रुपये में उपलब्ध है।

Xiaomi 55 inch Smart TV

Xiaomi का यह स्मार्ट टीवी 55 इंच के साथ आता है। जिसमें आपको 4K रिजॉल्यूशन और 60Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट साथ मिलता है। इसमें आपको गूगल टीवी, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट भी दिया है। साथ ही ये नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे ऐप्स भी प्रदान करता हैं। इसकी कीमत आपको 39,999 रुपये की मिलती है।

Vu 55 inch Smart TV

ये टीवी 4K रिजॉल्यूशन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें आपको डॉल्बी एटमॉस और फुल-रेंज 4-स्पीकर सेटअप के साथ दमदार आवाज मिलती है। इसमें आपको गूगल टीवी, किड्स मोड और गूगल प्ले स्टोर जैसी कुछ स्मार्ट सुविधाएं भी दी गई हैं। बात करें इस स्मार्ट टीवी की कीमत की तो ये 37,999 रुपये में उपलब्ध है।

TCL 55 inch Smart TV

TCL का ये स्मार्ट टीवी भी आपको 55 इंच के साथ QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ मिल रहा है। इस टीवी में आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार समेत कई ऐप्स का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 24 W का साउंड आउटपुट भी मिलता है। वहीं इस टीवी की कीमत आपको 32,999 रुपये की मिलती है।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App