नई दिल्ली: 2024 Upcoming Smartphone: यदि आप कोई एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा। क्योंकि नया साल यानी जनवरी 2024 में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया जा रहा हैं। इस लिस्ट में वनप्लस, शाओमी, सैमसंग और वीवो जैसे कुछ ब्रांड के स्मार्टफोन शामिल हैं। इनमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दमदार कैमरा सेटअप भी साथ दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से…
OnePlus 12
इस हैंडसेट में आपको 6.82 इंच का 2K एमोलेड डिस्पले दिया जाएगा। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 का सपोर्ट साथ मिल सकता है। वहीं चार्जिंग के लिए 100W का फास्ट वायर्ड और 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी साथ दिया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें आपको 5400mAh की बैटरी दी जाएगी। कैमरा के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है।
Redmi Note 13 Series
REDMI कंपनी की तरफ से आपको तीन स्मार्टफोन Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus देखने को मिल सकते हैं, जो जनवरी के महीने में लॉन्च किया जाएगा। इसमें आपको 6.67 इंच की 1.5K ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगी। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ MediaTek Dimensity 7200 के प्रोसेसर में साथ आएगी। पावर के लिए इस फोन में 5000mAh बैटरी और 120W का फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट साथ दिया गया है।
Vivo X100 or X100 Pro
वीवो के इस फोन में नया MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर सपोर्ट दिया जाएगा। जो 50MP 1-इंच IMX989 VCS बॉयोनिक सेंसर के साथ आएगा। साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोपिक लेंस दिया जाएगा, जो 100x डिजिटल जूम के साथ होगा।
OnePlus R Series
OnePlus के इस सीरीज को पहली बार भारत में लॉन्च किया जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह इंडिया स्पेसिफिक फोन होगा। अभी इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक नहीं हुए हैं।