Elvish Yadav Jail : जेल में एल्विश यादव की पहली रात, बैरक में हुए बेचैन, जानिए क्या खाया और सोने के लिए क्या मिला?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। अगर आप सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग चीजों को फॉलो करते हैं, तो आप यूट्यूबर एल्विश यादव के बारे में जरूर जानते होंगे। बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचाने वाले और विनर एल्विश यादव इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं।

एल्विश यादव की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती हुई चली जा रही है। उन्हें हाल ही में Noida Police ने गिरफ्तार किया है, जिसके बाद एल्विश यादव के फैंस के बीच हड़कंप का माहौल बना हुआ है। तो आइए जानते हैं पूरा मामला…

जहरीले सांप के जहर से नशा करने का आरोप!

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को करीब चार महीने पहले एक पार्टी में कथित रूप से नशा करने के लिए सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद रविवार को गौतमबुद्ध नगर की एक अदालत ने उन्हें 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

जेल में एल्विश यादव का हाल

जानकारी के मुताबिक, एल्विश यादव फिलहाल ग्रेटर नोएडा जेल की क्वारंटीन बैरक में हैं। जल्द ही उन्हें हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया जा सकता है।  रविवार रात को जेल में उन्हें हल्का भोजन दिया गया। सूत्रों का कहना है कि एल्विश यादव पूरी रात जागते रहे और जेल में उन्हें बेचैनी सी महसूस हो रही थी।

क्या है पूरा मामला?

पिछले साल नवंबर के महीने में नोएडा के सेक्टर-49 थाने में दर्ज एक FIR के मुताबिक, एल्विश यादव इस मामले के छह आरोपियों में से एक हैं। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 284 (जहर से संबंधित लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 289 (जानवरों से संबंधित लापरवाहीपूर्ण आचरण) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बाद में मामले में मादक पदार्थ निवारण अधिनियम (NDPS अधिनियम) के प्रावधानों के तहत भी आरोप लगाए गए। इसी के चलते हरियाणा के गुरुग्राम निवासी एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया है। मामले के अन्य पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन फिलहाल वो जमान पर रिहा हैं।

फिलहाल एल्विश यादव 14 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। आने वाले दिनों में पुलिस जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। कोर्ट में सुनवाई के बाद ही इस मामले का फैसला आएगा। एल्विश यादव को जमान मिलेगा या नहीं, ये भी कोर्ट का ही फैसला होगा। इस मामले में एल्विश यादव पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं। अगर कोर्ट उन्हें दोषी ठहराता है, तो उन्हें सजा भुगतनी पड़ सकती है। इसके साथ ही उनके सोशल मीडिया करियर पर भी इसका असर पड़ना तय है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App