Yamini Singh – Nirahua Hot Romance Video: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) को आप सभी ने ज्यादातर भोजपुरी गानों में आम्रपाली को साथ देखा है। लेकिन इस समय निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वो तीखे अंदाज और खूबसूरत वाली एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) का एक गाना लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसे भोजपुरिया दर्शक काफी पसंद भी कर रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने का नाम ‘जवानियां भई उड़नबाज (Jawaniya Bhayi Uddanbaaz)’ है, इस सॉन्ग को मोहन राठौर और प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। जिसके बोल संतोष पुरी ने लिखे है।
इस गाने को पसंद करने की वजह है निरहुआ और यामिनी की केमिस्ट्री, जो काफी जम रही है। वीडियो में दोनों ही स्टार एक पार्क में खूब ठुमके लगाते हुए दिख रहे है। वहीं यामिनी सिंह शॉर्ट ड्रेस काफी बोल्ड अंदाज में दिख रही है। निरहुआ भी स्टाइलिश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है।
इस वीडियो को आप दर्शक World Wide Record Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर देख सकते है। जिस पर अभी तक 7.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि इस सॉन्ग वीडियो पर हजारों कमेंट भी किए गए है, जहां पर इन दोनों जोड़ी की तारीफ की जा रही है। ये गाना पुराना है लेकिन फिर भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि निरहुआ जिस भी अभिनेत्री के साथ काम करते है वो हिट हो ही जाता है यानी इनको लोगों का काफी प्यार मिलता है।
वहीं कहा जाता है एक समय ऐसा था जब यामिनी सिंह को उनकी लंबी हाइट के कारण जल्दी से काम नहीं मिलता था। लेकिन आज उनके कई भोजपुरी फिल्म के ऐसे गाने है जिनको लोग खूब पसंद कर रहे है।