Bhojpuri romance : भोजपुरी सिनेमा इन दोनों एक से बढ़कर एक सितारों से सजा हुआ है। लेकिन दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) की बात अलग ही है। दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav ) भोजपुरी इंडस्ट्री के सीनियर अभिनेता में शुमार होते हैं। इन दिनों दिनेश लाल यादव का एक रोमांटिक गाना काफी तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के साथ इस गाने में यामिनी सिंह रोमांस करते हुए नजर आ रही है।

वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से यामिनी सिंह (Yamini Singh) निरहुआ के प्यार के लिए तरस रही है। हालांकि वह निरहुआ को रोमांस करने के लिए राजी कर लेती है। इसके बाद यह दोनों सड़क पर ही शुरू हो जाते हैं और एक दूसरे से प्यार जताने लगते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही लाल कलर के कपड़ों में नजर आ रहे हैं और रोमांस कर रहे हैं।

इनकी हॉट केमिस्ट्री ने यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। हम दिनेश लाल यादव निरहुआ के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है Ek Ber E Raja Ankhiya Ke Sojha यह गाना फिल्म LALLU KI LAILA से लिया गया है। इस गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है।

गाने को खूबसूरत बनाने के लिए लिरिक्स संतोष पुरी ने दिए हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद का है। 13 मार्च 2020 को पोस्ट किए गए इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है।


इस गाने को अब तक 80 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में Dinesh Lal Yadav, Aamrapali Dubey, Yamini Singh, Kanak Pandey, Susheel Singh, Sanjay Pandey, Prakash Jais, BIB Bijender Singh, J Neelam, Rina Rani, Deepak Sinha, Dev Singh, Imroz जैसे कलाकार मौजूद है।

यह खबरें भी पढ़ें