नई दिल्ली: भारत में कई ट्रेंड आते है और कई जा कर फिर वापस आते है। ऐसा ही एक भूत पुराना ट्रेंड है जो सभी को पसंद होता है। शरार कुर्ता, इसमें आपको हर बार कुछ अलग और नया देखने को मिल जाएगा। शरारा कुर्ता एक ऐसा जो केवल एथेनिक फैशन तक सीमित नहीं है। शरारा कुर्ते में आपको इंडो वेस्टर्न स्टाइल्स और कई सारी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी।
आज हम आपको इस लेख में कुछ लोकप्रिय हस्तियों के शरारा कुर्ता लुक दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप चाहे तो अपने लिए क्रिएट करवा सकते हैं।
शरारा कुर्ता लुक सारा अली खान का
जैसा कि आप इस मैच में देख सकते हैं सारा अली खान ने एक शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा पहना है। आपको बता दें यह शरारा कुर्ता ऑर्गेनसा फैब्रिक से बनाया गया है साथ ही इसमें लाइट एंब्रॉयडरी के साथ-साथ मिरर वर्क भी किया गया है। शरारा का यह पैटर्न काफी लोगों को पसंद आता है। शरारा और थाई- हाई लेंथ की कुर्ती एक खूबसूरत लुक देते है। आप इस तरह की शॉर्ट कुर्ती के साथ अलग-अलग तरह के शरारा पहन सकती हैं जैसे रफल या घेर वाले शरारा।
शरारा कुर्ता लुक आथिया शेट्टी का
आथिया शेट्टी ने यह जो शरारा पहना है यहां अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें उन्होंने फ्रंट स्लिट वाला कुर्ता पहला हुआ है। इस कुत्ते को उन्होंने डिजाइनर शरारा के साथ कैरी किया है जिसके साथ डिजाइनर स्टोल ली हुई है। अगर आप अपने शरारा को और स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं तो आप इस तरह भी उसे रीक्रिएट कर सकते हैं। आप शॉर्ट कुर्ती की जगह लॉन्ग कुर्ती भी पहन सकते हैं और अगर चाहे तो इसे फ्रंट की बजाय साइड स्लिट रखवा सकते हैं।
शरारा कुर्ता लुक किृति शेट्टी का
जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं अभिनेत्री ने घेरदार शरारा एक शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती के साथ पहना हुआ है। इस तरह का स्टाइल आजकल काफी ज्यादा ट्रेन में चल रहा है। अगर आपको यह स्टाइल पसंद आया हो तो आप इस लोग को रीक्रिएट करवा सकते हैं। इसको शानदार लुक देने के लिए आप कुर्ती की नेकलाइन पर फोकस करें और हॉल्टरनेक या डोरी वाली कुर्ती बनवा सकते है।