नई दिल्ली: आज के वक्त में 20 से 25 साल के लोग बालों के पकने की समस्या से झुझ रहे है। हर कोई काले और घने बाल चाहता है, यह हमारी सुंदरता को दुगना कर देता है। सफेद बाल होने की वजह से युवा लोगों को शर्मिंदा महसूस होता है। हम आपको बता दें अगर आपको भी बालों के सफेद होने की समस्या है, तो इसे लेकर तनाव में ना आए। घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इस समस्या को हल कर सकते हैं।
हमारी वजह से होती है समस्या
हम लोगों का आज के समय में खानपान और लाइफस्टाइल बहुत खराब हो गई है। यही नहीं हमें रोज की तरह बाहर का खाने का चसका लग गया है। जिसका काफी बुरा प्रभाव हमारे केश पर पड़ता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए बता रहे हैं कि आप कैसे मोनी राय जैसे काले और घने बाल किस तरह पा सकते हैं।
बालों को पकने से कैसे रोके?
दही और टमाटर
आपको एक कटोरी में दही और टमाटर लेकर उन्हें मिक्स करना है और एक पेस्ट के फॉर्म में बना लेना है। अब इसमें आप नीलगिरी के तेल को भी मिला लें। इसके बाद आपको इसे अपने बालों पर हल्के हाथों से मालिश देते हुए लगाना है। इस पेस्ट को हफ्ते में तीन बार बालो पर लगाए, इससे आपके बाल फिर से काले हो सकते हैं।
प्याज का रस
अगर आपको अपनी सफेद बालों की समस्या से निजात पाना है, तो आप प्याज का सहारा ले सकते हैं। सबसे पहले आपको प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है और इसे एक ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लेना है। इसके बाद एक सूती कपड़ा ले और उससे प्याज का सारा रस छान लें। उस रस को अपने बालों के जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
करी पत्ता
करी पत्ता हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालो को फिर से काला करने के लिए आपको करी पत्ता लेना है और उसे एक ग्राइंडर में ब्लाइंड कर लेना है। इसके बाद उस पेस्ट में आपको नारियल का तेल डालकर दोनों ही चीजों को अच्छी तरह से मिला लेना है। अब आप इसे अपने बालों पर हल्के हाथों से मसाज देते हुए लगाए। कुछ ही दिनों में आपको अपने बालों में फर्क देखने को मिलेगा।