नई दिल्ली : भोजपुरी बाला मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) नच बलिए, बिग बॉस, विद्या, अगर तुम ना होते में नज़र आ चुके हैं। अब हाल ही में उनका भोजपुरी गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज हो गया है। उनका रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में सेलिब्रेशन मस्ती और गोवा के बीच प्रमुख आकर्षण हैं। इसमें विक्रांत सिंह राजपूत और आकांक्षा दुबे की केमेस्ट्री बेहद अतरंगी है, उन दोनों को इस तरह से रोमांस करता देख हर किसी की आँखें फटी रह गई है।
आपको बता दें कि इस गाने के जरिए पहली बार भोजपुरी म्यूजिक में गोवा और उसके खूबसूरत नज़ारों की एंट्री हुई है। भोजपुरी के ऑडियन्स के लिए यह एक नया अनुभव होने वाला है। गाने में गोवा के बीच पर विक्रांत और आकांक्षा (Akanksha Dubey) जमकर रोमांस कर रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ सोशल मीडिया पर रिलीज़ होने के साथ ही रिकॉर्ड बना रहा हैं। इसे लोग खूब देख रहे हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ये पहला नए अंदाज़ वाला गाना हैं। इस गाने को मशहूर भोजपुरी म्यूजिक सेंसेशन शिल्पी राज ने आवाज दी है।
विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) के इस गाने के बोल और म्यूजिक विकास मिश्रा द्वारा दिया गया है। आपको बता दें कि मोनालिसा (Vikrant Singh Movies and Tv Shows) के पति विक्रांत सिंह इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है। विक्रांत सिंह ने हिंदी टीवी जगत में काफी नाम कमाया हैं। एक्टर अब फिल्मी दुनिया में अपना हाथ आजमा रहे हैं। इसके साथ ही बता दें कि विक्रांत सिंह साल 2023 में कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो सॉन्ग्स में नज़र आने वाले हैं। इस समय उनका ग्राफ काफी ऊँचा जाता दिखाई दें रहा हैं। उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा से शादी की हैं।