Urfi Javed की ड्रेस में दिखा पूरे ब्रह्मांड की झलक, एक यूजर ने लिखा – हमारी धरती भी अब एलियन्स के कब्जे में है क्या?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने बेबाक अंदाज और अनोखे फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर ऐसे कपड़े पहनकर निकलती हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। कभी जूट की बोरी से कपड़े बना लेती हैं, तो कभी प्लास्टिक या बोतलों का इस्तेमाल कर लेती हैं। उर्फी (Urfi Javed Latest Video) सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं।

हाल ही में उर्फी ने एक ऐसा ड्रेस पहना है, जिसने उनके पिछले सभी कारनामों को भी फीका कर दिया है। इस बार उन्होंने वाकई में एक ऐसी ड्रेस पहनी है, जिसे देखकर लगता है मानो पूरा ब्रह्मांड उनके इर्द-गिर्द घूम रहा है!

जब ड्रेस संभालना भी हुआ मुश्किल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उर्फी जावेद अपने लेटेस्ट लुक से लोगों को चौंका रही हैं। इस बार उन्होंने अपनी पिछली सभी ड्रेसों को मात देते हुए एक अजीबोगरीब ड्रेस पहनी है। ये काले रंग की शॉर्ट ड्रेस है, जिसके नीचे का हिस्सा पारदर्शी शीशे का बना हुआ है।

 इस शीशे के अंदर पूरे सौरमंडल की झलक दिखाई दे रही है। इसमें हमारे नौ ग्रह और तारे सबकुछ नजर आ रहा है। उर्फी इस अनोखी ड्रेस में पपराज़ी को पोज़ भी देती नजर आईं। मगर, जब उन्हें घूमकर पोज़ देने के लिए कहा गया, तो उन्होंने मना कर दिया।

सोशल मीडिया पर फिर से ट्रोलिंग का शिकार हुईं उर्फी!

वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने तो ड्रेस पहन ली है, लेकिन वो ना तो खुद संभाल पा रही हैं और ना ही इधर-उधर हिल-डुल पा रही हैं। उनके साथ 4-5 लोग मिलकर उनकी ड्रेस को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। उर्फी को इस ड्रेस के लिए सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक यूजर ने लिखा, “स्कूल प्रोजेक्ट पहनकर निकल पड़ी हैं।”

वहीं दूसरे ने लिखा, “अरे बाप, हमारी धरती भी अब एलियन्स के कब्जे में है क्या?” तीसरे यूजर ने तो मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, “आज टीचर बोल रही थीं, प्रोजेक्ट खुद चलकर हमारे पास आ गया।” वहीं एक यूजर ने लिखा, “उर्फी ने तो पूरे ब्रह्मांड को अपने में समा लिया है!”

आपको कैसा लगा उर्फी का ये नया अवतार? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App