Tripti Dimri बनीं बॉलीवुड की चमकती हुई सितारा, खूबसूरती में Rashmika Mandanna को भी छोड़ा पीछे!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद, अभिनेत्री त्रुप्ति दिमरी की जिंदगी रातोंरात चमक उठी है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद, त्रुप्ति दिमरी  राष्ट्रीय सेंसेशन बन गई है। त्रुप्ति दिमरी को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा बहुत ही अधिक सर्च किया जाने लगा है।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में उनकी एक्टिंग का जादू दर्शकों को मोह गया। उनका रणबीर कपूर के साथ फिल्म में उत्कृष्ट रोमांस काफी चर्चा में रहा। हाल ही में, उन्होंने फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में भी दिखाई दी है। इन सभी कारणों से, त्रुप्ति दिमरी को IMDb की पॉप्युलैरिटी सूची में चौथी बार शामिल किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर और त्रुप्ति दिमरी के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

फिल्म ‘एनिमल’ के बाद करियर की उड़ान

फिल्म ‘एनिमल’ में जिन्होंने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में ‘जोया’ का किरदार निभाया, उन्हें छोटे रोल में भी बड़ी पहचान मिली। लेकिन फिल्म के अंतरंग सीनों के चलते उन पर कई आलोचनाएँ हुईं।

त्रुप्ति दिमरी कहती हैं, ‘मैंने खुद ही निर्णय लिया कि मैं अभिनेत्री बनूं। किसी ने मुझे इसके लिए मजबूर नहीं किया। मुझे यह काम करने में खुशी मिलती है। जब मैं अभिनय करती हूं, तो मैं एक किरदार में बदल जाती हूं।’

बॉलीवुड में भर रही उड़ान 

फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद, त्रुप्ति दिमरी को सिर्फ़ IMDb की पॉप्युलैरिटी सूची में शामिल ही नहीं बल्कि इस फिल्म की सफलता के बाद, उन्हें कई फिल्मों के लिए लगातार प्रस्ताव मिल रहे हैं।

त्रुप्ति दिमरी ने हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ की शूटिंग पूरी की है, जबकि उन्हें ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ काम करने का मौका मिला है।

भारतीय सिनेमा में नया अध्याय

‘एनिमल’ की सफलता के बाद, त्रुप्ति दिमरी को दक्षिण में एक बड़ी फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला है। त्रुप्ति दिमरी सोशल मीडिया पर भी काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं। फैंस के लिए लगातार फोटोज और वीडियो शेयर करती हुईं दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फोल्लोवेर्स हैं, जो उन्हें दिन रात फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर आपको एक से बढ़कर एक फोटोज देखने को मिल जाएगी।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App