बधाई हो, जल्द पापा बनेंगे ये बॉलीवुड के नामी स्टार्स, किलकारियों से गूंज उठेगा पूरा इंडस्ट्री, जानिए कौन बनने वाले हैं माता-पिता

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। कभी लव अफेयर तो कभी शादी को लेकर चर्चाओं में घिरे रहते हैं। जहां एक तरफ 21 फरवरी को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने हाल ही में शादी की है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वहीं, दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी हाल ही दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थी, अनुष्का एक बार फिर से मां बनने वाली हैं और ये खबर सच निकली। एक्ट्रेस अनुष्का ने इस बार बहुत ही प्यारे बेटे को जन्म दिया है।

ऐसे में आज हम यहां उन स्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो साल 2024 में साल माता-पिता बनेंगे। कई चहेते कपल्स खुशियों का नया सफर शुरू करने के लिए तैयार हैं. क्योंकि उनके घरों में इस साल बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

वरुण धवन-नताशा दलाल:

इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं स्टाइलिश कपल वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलालका का नाम है। कुछ ही दिनों पहले वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी शेयर की थी कि वो जल्द ही पापा बनने वाले हैं। हाल ही में वरुण की पत्नी नताशा को एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था, जहां उनकी पत्नी नताशा हरे रंग के आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आईं। फैंस बेसब्री से इस कपल के नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं।

अली फज़ल-रिचा चड्ढा:

बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक अली फज़ल और रिचा चड्ढा भी अब पैरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। अली ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “1+1=3′..एक छोटी सी दिल की धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज है..'” फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और इस खास कपल के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यामी गौतम-आदित्य धर:

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में खुलासा किया कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। शादी के तीन साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने जा रहा है।

यह लिस्ट अभी यहीं खत्म नहीं होती है। ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड के और भी कुछ कपल्स इस साल माता-पिता बनने वाले हैं, हालांकि अभी उनकी तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इनमें कटरीना कैफ-विक्की कौशल जैसे नाम शामिल हैं। बॉलीवुड गलियारों में इन कपल्स को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त ही बताएगा।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App