Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में नजर नहीं आये ये बड़े सितारे, सामने आई ये बड़ी वजह, फैंस बोले – बुलाया नहीं आया या गए नहीं?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अभी हाल ही में अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री-वेडिंग पार्टी दी थी। इस पार्टी में देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग शामिल हुए थे।

बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) ने गुजरात के जामनगर में अपनी मौजूदगी से तहलका मचा दिया था। सबसे खास बात यह है कि अंबानी की पार्टी में एक साथ तीनों खान नजर आये हैं, सलमान, शाहरुख़ और आमिर।

इस सेलिब्रेशन के पहले दिन हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने पहली बार भारत में लाइव परफॉर्मेंस दी। हालांकि, ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो प्री-वेडिंग पार्टी में नजर नहीं आये।

प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत (Kangana Ranaut), करण जौहर, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, ऋतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जैसे कलाकार न पार्टी में शिरकत नहीं की, उनमें से एक कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी थी।

करण जौहर

बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर करण जौहर को हर बी-टाउन पार्टियों की शान माना जाता है। करण को अंबानी परिवार के कई पार्टियों में हाजिरी लगाते हुए देखा गया था, मगर अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में करण की कमी सभी को खलती हुई महसूस हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण हेल्थ प्रॉब्लम्स और कुछ पर्सनल कामों की वजह से अंबानी फैमिली की इस ग्रैंड सेरेमनी में हिस्सा नहीं बन पाए।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्टी की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। मगर, प्रियंका चोपड़ा अनंत और राधिका की की प्री-वेडिंग पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाई। प्रियंका के शामिल नहीं होने कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका बहुत जल्द ही भारत आएगी और पूरी अंबानी फैमिली से भी मिलेंगी।यदि प्रियंका इस पार्टी में शामिल होती तो बॉलीवुड सितारों संग उनका एक बार फिर से रियूनियन देखने को मिलता।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड के पावर कपल्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी प्री-वेडिंग पार्टी में नजर नहीं आये। ये बात सभी को पता है कि विराट और अनुष्का दोबारा पेरेंट्स बने हैं। खबरों के अनुसार दोनों कपल्स देश से बाहर लंदन में हैं। इस वजह से प्री-वेडिंग पार्टी में हिस्सा नहीं बन पाए।

रेखा

रेखा को अंबानी परिवार के कई पार्टियों में जलवा बिखेरते हुए देखा गया है, मगर एक्ट्रेस इस बार जामनगर नहीं पहुंची। फैंस को उनकी कमी बहुत ही ज्यादा महसूस हुई।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन भी जामनगर नहीं पहुंचे थे। ऋतिक इन दिनों मसल इंजरी से पीड़ित हैं, जिसका खुलासा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये किया है। ऋतिक ने बताया था कि उनकी मांसपेशियों में चोट लग गई है।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन भी अंबानी परिवार के पार्टी में नजर नहीं आये हैं। ना आने की वजह कार्तिक आर्यन ही अच्छे तरीके से बता सकते हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App