TBMAUJ Collection: रोबोट को अपना दिल बैठे Shahid Kapoor, काफी रोमांटिक है इंसान और…. प्रेम कहानी, हो रही बंपर कमाई

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review) सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। इसकी एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि शाहिद कपूर की ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद आने वाली है।
लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन करती हुई दिख रही है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को रिलीज हुई थी और इसकी कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 14 प्रतिशत रही। खबरों से पता चला है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत दर्ज की है। हालांकि, फिल्म की कहानी को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में सिर्फ 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें शाहिद कपूर बुद्धिमान महिला रोबोट सिफरा के प्यार में पड़ जाते हैं, जिसका किरदार कृति सैनन ने फिल्म में निभाई है।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ कास्ट

अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन की एक्टिंग को पसंद किया जा रहा है।
फिल्म मैडॉक फिल्म्स की बनाई है और फिल्म को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं। फिल्म’ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आये हैं।

यह फिल्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक अनोखी प्रेम कहानी बताती है। शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाते हैं, जो कृति द्वारा एक बुद्धिमान महिला रोबोट से प्यार कर बैठते हैं। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने शाहिद के लिए सबसे अधिक शुरुआती दिन (विदेशों में) $700k से अधिक की कमाई दर्ज की है।

बॉक्स ऑफिस पर 6.70 करोड़ रुपये से अच्छी शुरुआत के बाद फिल्म ने दूसरे दिन करीब 40 फीसदी का उछाल दर्ज किया। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, रोमांटिक-कॉमेडी ने शनिवार को 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 16.20 करोड़ रुपये हो गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App