नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny deol ) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 (Gadar) को लेकर काफी चर्चा में है। उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच उनके फैंस उनकी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर के डायलॉग और गाने शेयर करने लगे हैं और उनकी आने वाली सीक्वल को खूब प्यार दे रहे हैं।
आपको बता दें कि सनी देओल (Sunny deol ) की जिंदगी में इस तरह का प्यार उन्हें तीसरी बार देखने को मिल रहा है। जब उनके चाहने वाले और उनके फैंस उनकी किसी फिल्म का इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हो। इससे पहले कुछ इस तरह का माहौल वर्ष 1997 और 2001 में देखा गया था। जब अभिनेता की फिल्म बॉर्डर और गदर रिलीज हुई थी।
सनी देओल के बारे में हम आपको एक हैरान करने वाली जानकारी देने वाले हैं। अपने 40 साल के करियर में 22 साल फिल्म इंडियन 2001 और यमला पगला दीवाना 2011 को छोड़ दे तो सनी देओल लगातार फ्लॉप फिल्म देने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
खबरों की माने तो कहा जाता है कि अगर 10 वर्ष पहले सनी देओल के पिता धर्मेंद्र ने उनका साथ नहीं दिया होता तो करीब 22 साल पहले ही सनी देओल का करियर खत्म हो जाता। खबरों की माने तो सनी देओल वर्ष 2001 में आई फिल्म ग़दर और इंडियन के बाद फ्लॉप फिल्म देने के लिए पहचाने जाने लगे थे।
इस दौरान सनी देओल लगातार फिल्में तो कर रहे थे। लेकिन उनकी अमूमन फिल्में फ्लॉप जा रही थी। इसके बाद सनी देओल के करियर को ढलान पर जाता हुआ देखकर उनके पिता धर्मेंद्र Dharmendra ने उन्हें सपोर्ट करने की सोची। और यमला पगला दीवाना बनाई। इस फिल्म में तीनों बाप बेटों को एक साथ देखा गया। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला।