नई दिल्ली : डांसर सपना चौधरी के बाद हरियाणा में कोई डांसर मशहूर हैं तो वह है सुनीता बेबी (Sunita Baby )। इन दिनों हर किसी की जुबान पर आपको सुनीता बेबी का नाम सुनने को मिल जाएगा। सुनीता बेबी (Sunita Baby) के शो में काफी भीड़ देखने को मिल रही हैं। हरियाणा में उनकी लोकप्रियता का स्तर एक अलग ही स्तर पर हैं। लोग उन्हें और उनके डांस को देखना पसंद कर रहे हैं। आज उनकी फैन फॉलोविंग भी अब किसी स्टार की तरह बढ़ती जा रही हैं। वह लोगों के दिलों पर राज़ कर रही हैं।
डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) के लटके-झटके फैंस को घायल कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग उन्हें अब दूसरी हरियाणवी क्वीन भी मानने लगे हैं। आज उनके वीडियो यू ट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते हैं। सुनीता का जो नया वीडियो सामने आया है उसमे वह हरियाणवी गानें पर डांस कर रही हैं। वह ऑरेंज रंग का सूत पहनकर जबरदस्त कमर हिला रही हैं। इस वीडियो के बारे में बात करें तो उनके इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं देखने वालों की गिनती अब भी जारी हैं।
सुनीता बेबी (Sunita Baby) के वीडियो का इंतज़ार लोग बड़ी बेसब्री से करते रहते हैं। बता दें कि सुनीता बेबी न सिर्फ अपने डांस के लिए जानी जाती है बल्कि वह बेहद खूबसूरत भी हैं। हरियाणा में सिर्फ दो ही डांसर मशहूर हुई है पहली है सपना चौधरी और दूसरी सुनीता बेबी। आज इन दोनों को पूरी दुनिया जानती हैं। सुनीता की तस्वीर पर भी लाखों लाइक्स मिलते हैं। सुनीता की लोकप्रियता को देखकर लगता है वह कुछ ही दिनों में सपना चौधरी से भी ज्यादा मशहूर हो जाएंगी। हालांकि सपना चौधरी भारत के सबसे मशहूर और विवादित शो बिग बॉस में भी शिरकत कर चुकी हैं। इस शो से सपना को काफी पहचान मिली थी।