नई दिल्ली : बॉलीवुड ने पिछले काफी दशकों से हमें एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इसके साथ ही इन फिल्मों में देश और दुनिया को देखने को मिली भारत की खूबसूरत हसीनाएं । इन्हीं हसीनाओं में से एक है भारत की पहली महिला सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी। अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) 80 से 90 के दशक की सुपर डिमांडेड और सुपरहिट अभिनेत्री थी। श्रीदेवी न सिर्फ दिखने में बेहद खूबसूरत थी बल्कि उनकी लाजवाब एक्टिंग भी हर किसी का दिल जीत लेती थी। श्रीदेवी ने अपने करियर में ढेर सारी फिल्में की और नाम कमाया। श्रीदेवी एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिन्होंने केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया था।
श्रीदेवी (Sridevi) की करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में हुई थी। वह बचपन से ही फिल्मों में अभिनय कर रही थी। श्रीदेवी (Sridevi) को सबसे पहली बार 1967 में आई तमिल फिल्म कर ‘कंधन करुनई’ में देखा गया था । इस फिल्म में उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। इसके बाद श्रीदेवी ने कई तमिल, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। इसके कई सालों बाद वर्ष 1975 में श्रीदेवी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू जूली फिल्म से किया।
अपनी पहली ही फिल्म से श्रीदेवी (Sridevi) दुनिया भर में छा गई। लगभग 50 सालों तक फिल्मों में एक्टिव रहने वाली श्रीदेवी (Sridevi) की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी दोनों ही विवादों से भरी रही। श्रीदेवी (Sridevi) ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। बोनी कपूर से शादी से पहले उनका नाम फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी जुड़ा था। इस बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है कि श्रीदेवी फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पत्नी मोना कपूर की बहुत अच्छी दोस्त थी। इसी वजह से मोना कपूर ने उन्हें अपने घर में रहने की जगह दी थी। उस समय श्रीदेवी , मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थी।
खबरों की माने तो एक समय ऐसा था जब श्रीदेवी (Sridevi) मिथुन चक्रवर्ती से दीवानों की तरह प्यार करती थी। दोनों शादी भी करने वाले थे। ऐसे में मिथुन चक्रवर्ती को श्रीदेवी और बोनी कपूर पर शक होने लगा। इसी शक को खत्म करने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर की कलाई पर राखी भी बांधी थी। आपको बता दें कि फिल्म मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार किया था। दोनों ने इसके बाद शादी कर ली थी। गौरतलब है कि अभिनेत्री श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी इसी वजह से दोनों को जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी। शादी के बाद श्रीदेवी ने बेटी जहान्वी कपूर को जन्म दिया। उसके कुछ सालों बाद उन्होंने एक और बेटी खुशी कपूर को जन्म दिया।
गौरतलब है कि श्रीदेवी (Sridevi) और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं। पहली जहान्वी कपूर और दूसरी खुशी कपूर। आज जहान्वी कपूर जहां बॉलीवुड की एक नामी एक्टर्स बन चुकी है वही खुशी कपूर बहुत जल्द अपना डेब्यू करने वाली हैं। आज श्रीदेवी की बेटी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी मां से आगे निकल चुकी है । हालांकि जहान्वी कपूर ने श्रीदेवी जितनी फिल्में तो नहीं की है लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में शायद वह अपनी मां श्रीदेवी से काफी आगे हैं।