नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड में काफी फिल्मों में काम किया है और नाम कमाया है। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अभिनेत्री के अलावा अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर हैं। उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत फैशनिस्टा के रूप में भी जाना जाता है। सोनम कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और मॉडल प्रोड्यूसर सुनीता कपूर की बेटी है। सोनम कपूर के पास आज खूब पैसा और शोहरत है।
लेकिन क्या आपको पता है सोनम कपूर की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था। जब अभिनेत्री को पैसों की जरूरत थी और उन्हें इस जरूरत को पूरा करने के लिए वेट्रेस की नौकरी भी करनी पड़ी थी। दरअसल यह नौकरी सोनम को अपने स्कूल के दिनों में करनी पड़ी थी। इस बात का खुलासा खुद सोनम कपूर ने अनुपम खेर के शो में किया था।
View this post on Instagram
अभिनेत्री ने बताया था कि दसवीं तक पढ़ने के बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए सिंगापुर चली गई थी। उन दिनों में उन्हें ज्यादा पॉकेट मनी नहीं मिलती थी। इसी वजह से उन्हें कम पैसों में जंक फूड खरीद कर खाना पड़ता था। जिसकी वजह से वह मोटी हो गई थी। उन्होंने बताया कि मजबूरी की वजह से उन्हें एक रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी करनी पड़ी।
उस समय उनकी उम्र 15 साल थी। और यह काम उन्होंने पैसों के लिए किया था। क्योंकि उन्हें ज्यादा पॉकेट मनी नहीं दी जाती थी। उस जगह सोनम कपूर को लगभग 1 हफ्ते के लिए काम करना पड़ा था।
सोनम कपूर के फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से रणबीर कपूर के साथ अपना फिल्मी डेब्यू किया था। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में सोनम कपूर और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने काफी अच्छा काम किया। हालांकि उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हुई लेकिन दोनों की एक्टिंग को काफी सराहा गया।