नई दिल्ली। हम आए दिनों सेलिब्रिटी में नोक झोंक सुनते और देखते रहते हैं। फिर वह मस्ती मजाक हो या कोई गंभीर बात आए दिन उनमें कई सारी नोक झोंक चलती रहती हैं। कॉफी विथ करण शो (Koffee With Karan) एक अलग तरह का शो है, जिसमें करण जौहर अभिनेत्री और अभिनेताओं के साथ मस्ती मजाक के साथ उनकी पर्सनल प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी चर्चा करते हैं। यह शो एक सुपरहिट शो बन गया है, जिसका अभी सातवां सीजन चल रहा है। वही अभी तक कई बड़े सितारे इस शो में आए हैं जैसे कि आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विकी कौशल ,दीपिका पादुकोण, करीना कपूर।
वहीं, इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोनम कपूर और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर ने अभी हाल ही एक बच्चे को जन्म दिया है। सोनम कपूर की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनको इस शो में देखना लोगों के लिए काफी उत्सुक भरा रहा। कई लोग अर्जुन कपूर को भी इस शो में देखते हुए काफी खुश हो रहे हैं, क्योंकि अर्जुन कपूर का आना यानी मलाइका का ग्रील होना जायज है ।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
https://www.instagram.com/p/ChBujb8DnsZ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
वहीं करण जौहर ने पिछले दिनों एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सोनम और अर्जुन के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने लिखा था कि यह शो सोनम और अर्जुन के लिए है और इसमें कई सारे मजेदार खुलासे होने वाले है। वायरल हो रहे वीडियो में करण सोनम से पूछते हुए नजर आए कि उनके भाई ने उनकी किन-किन सहेलियों के साथ सोये हैं। इस पर सोनम कहती है कि ‘उनके सभी भाइयों के उनके सहेलियो के साथ संबंध थे’। हालांकि, सोनम कपूर ने इस बात को मजाक में बोला था। सोनम की बातें सुनने के बाद अर्जुन कहते हैं कि ये कैसी बहन है। अपने भाइयों के बारे में क्या कह रही है।