नई दिल्ली : सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दबंग गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपना डेब्यू सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से किया था। उनकी पहली ही फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही एक्ट्रेस ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा हैं। आज सोनाक्षी अपने अकेले दम पर फिल्म हिट करने की काबिलियत रखती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोनाक्षी समय -समय पर किसी न किसी वजह से विवादों में भी जगह बना ही लेती हैं। आपको बता दें कि वह बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली इकलौती अभिनेत्री हैं।
अब ऐसे में एक्ट्रेस की हाल ही में एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मांग में सिन्दूर लगाए हुए हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का नाम एक साथ जोड़ा जाता है। इन दोनों को कई बार एक साथ कई जगह पर स्पॉट भी किया जा चुका हैं। दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे काफी आम हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने शादी कर ली हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की हाल ही में जो सिंदूर लगाई हुई तस्वीर वायरल हुई जब उसकी हमने पड़ताल की तो पता चला कि किसी ने एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ छेड़खानी की हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की हैं। बाद में इस खबर और फोटो को फ़र्ज़ी करार दिया गया था। ज्ञात होकि सोनाक्षी और जहीर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखरी बार फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। इस फिल्म के अलावा सोनाक्षी ‘ककुड़ा’ में रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ नजर आने वाली हैं।