नई दिल्ली : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर ये नाम हासिल किया है। आज उनका नाम देश के साथ ही दुनिया में भी इज्जत से लिया जाता है। लोग उनकी एक्टिंग के इस कदर दीवाने हैं कि उनकी सालों पहले रिलीज़ हुई फिल्म को आज भी बड़े चाव से देखतें हैं। बॉलीवुड में हर किसी के प्यार के किस्से रहे है और इससे बिग बी भी नहीं बच पाय हैं। बॉलीवुड के अफेयर न चाहते हुए भी दुनिया के सामने आ ही जाते है।
अमिताभ बच्चन और मशहूर एक्ट्रेस रेखा के अफेयर की खबरें सबने सुनी हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी के चर्चे आम है। हालांकि आजतक दोनों में से किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। इन दोनों की जोड़ी सभी को पसंद भी आती थी। इन्हे पावर कपल के नाम से जाना जाता था। कहा जाता है कि इन दोनों में सीक्रेट लव भी था। एक साथ फिल्में करते हुए ही दोनों के बीच काफी नज़दीकियां बढ़ चुकी थी।
एक बार इंटरव्यू में रेखा से अमिताभ के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ा हैरान करने वाला जवाब दिया था। उनसे पूछा था, ‘क्या आप अमिताभ बच्चन से प्यार करती हैं?’ रेखा ने सवाल का जवाब दिया, “हां बिल्कुल, ये बहुत ही बेवकूफी भरा सवाल है। मुझे तो आज तक एक भी ऐसा पुरुष, महिला या बच्चा नहीं मिला है जो अमिताभ को पसंद नहीं करता है, तो मैं कैसे मना कर सकती हूँ। उनके इस जवाब में खूब हंगामा खड़ा कर दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में देखा गया था। इस फिल्म को अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्ट किया गया था।