नई दिल्ली : पंजाब की कैटरीना कैफ यानी कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दोनों सफलता की नई-नई सीढ़ियां चढ़ती जा रही है। बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने लुक और अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। जिसके बाद से ही अभिनेत्री पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगी है। अब हाल ही में फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडणेकर लीड रोल में है।
इसके अलावा इस फिल्म में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill ) भी नजर आने वाली है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान शहनाज गिल का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। इसके बाद अब हाल ही में अपने फेन्स के साथ लाइव चैट के दौरान शहनाज ने अपनी फोटनेस को लेकर बातचीत की। एक निजी अखबार की खबर के मुताबिक शहनाज ने अपने मेकओवर का क्रेडिट रिया कपूर को दिया।
शहनाज ने कहा रिया कपूर ने मुझे पूरा बदल दिया। पहले आप सोनम कपूर को देखते थे और WOW फील करते थे। वह बहुत अच्छे से ड्रेस अप होती है। रिया कपूर ने मुझे वैसे ही मेरे ऊपर काम किया है। शहनाज गिल पंजाबी इंडस्ट्री की बहुत ही मशहूर स्टार है। उन्होंने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था।
इस शो से शहनाज हर तरफ छा गई। उनकी क्यूटनेस को लोगों ने काफी पसंद किया। शो में रहने के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। शो से बाहर निकालने के बाद भी शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला साथ में ही रहे।
बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने लगातार अपनी फिटनेस पर काम किया और लॉकडाउन के दौरान 6 महीने में अपना 12 किलो वजन कम कर लिया। अब वह अपने फैशन स्टेटमेंट से हर किसी को अट्रेक्ट करती है। इसके अलावा वह इन दिनों अपने OTT शो की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं।