नई दिल्ली : बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल की जोड़ी ऑन स्क्रीन सबसे बेस्ट मानी जाती है। यह दोनों जब भी एक साथ स्क्रीन पर आते हैं तो बड़े पर्दे पर धमाल मचा कर रख देते हैं। इन दोनों का रोमांस एक अलग ही स्तर का मजा देता है। यह दोनों जब भी साथ में होते हैं तो इस स्क्रीन पर जादू बिखेर के रख देते हैं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है।
इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि इन दोनों ने साथ में मिलकर बहुत सारी फिल्में की है। सिनेमा में आज इतने साल गुजरने के बाद भी इन दोनों की जोड़ी को आईकॉनिक जोड़ी माना जाता है। अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी रिलीज हुई वेब सीरीज द ट्रायल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान एक्टर ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम करने को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
अभिनेत्री ने वर्ष 1995 में आई फिल्म करण अर्जुन का गाना जाती हूं मैं के बारे में बात की। और बताया कि वह गाना किस तरह शूट किया गया था। उन्होंने बताया था कि किस तरह से शाहरुख ने गाना शूट करने में उनकी मदद की थी। काजोल ने कहा हम बहुत अच्छे हैं मुझे लगता है कि वहां मुझे यह कहने का साथ दे रहे थे। ‘कृपया गाना खत्म करें।’
डांस वाला पार्ट आसान हिस्सा था। इस गाने पर जोर से ना हंसना इसका कठिन हिस्सा था लेकिन मुझे ऐसा लग रहा था। जैसे इसमें कुछ जगह हैं जहां में घोड़ों की तरह दिखती हूं। शाहरुख कहते हैं बस चुप रहो। बस करो। इसे खत्म करो। इसे खत्म करो कृपया। वह हमेशा से ऐसा ही रहा है।
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म करण अर्जुन में उनके अलावा सलमान खान काजोल राखी गुलजार और ममता कुलकर्णी ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को राकेश रोशन द्वारा डायरेक्ट किया गया था।