नई दिल्ली : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जितना अपनी फिल्मों के लिए मशहूर रहते हैं। उतना ही वह अपनी रियल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। यह बात तो सभी को पता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने गौरी से शादी की है। लेकिन क्या आपको पता है शाहरुख खान और गौरी खान (Gauri Khan) ने अपने अंतर धार्मिक विवाह समारोह से पहले अलग-अलग नाम चुने थे। कुछ वर्षों तक डेटिंग करने के बाद इस प्रेमी जोड़े ने 1991 मैं शादी कर ली थी।
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन क्या आपको पता है शाहरुख खान ने गोरी (Gauri Khan) से आर्य समाज मंदिर में शादी के लिए अपना नाम बदल कर जितेंद्र कुमार तुल्ली रखा था। इसके पीछे की वजह जानकर आप हंसने लगेंगे। आपको बताते है उस किस्से के बारे में।
मुस्ताक शेख की किताब ‘कहानी शाहरुख खान’ के मुताबिक शाहरुख खान ने अपने नाम में दो पुराने स्टार्स को श्रद्धांजलि देने के रूप में चुना था। उन्होंने अपनी दादी के लिए जितेंद्र को चुना क्योंकि उन्हें लगता था कि वह बॉलीवुड अभिनेता से मिलते जुलते हैं और तुल्ली इसलिए चुना क्योंकि यह अभिनेता राजेंद्र कुमार का असली उपनाम था।
इस बारे में बहुत कम फिल्म प्रशंसकों को मालूम है कि आरजू फिल्म के अभिनेता का पूरा नाम राजेंद्र कुमार तुल्ली था। इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी शादी के लिए एक अनोखा नाम चुना था। वही गोरी ने भी अपने निगाह समारोह के लिए मुस्लिम नाम आयशा चुना था। अभिनेता ने किताब में कहा हमने यह बात कई लोगों को नहीं बताई है।
दोनों ने शादी के दो इवेंट के अलावा कोर्ट मैरिज भी की है। वही शाहरुख खान और गौरी खान ने अंतर धार्मिक विवाह किया था। उन्होंने मतभेदों को सहजता से पार कर लिय। कई मौकों पर इस कपल ने दोनों ही धर्म का पालन करने और अपने बच्चों को पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष बनाने की बात कही है। आपको बता दें कि इन दोनों ने वर्ष 1991 में शादी की और आज इन दोनों के तीन बच्चे हैं। जिनके नाम क्रमशः आर्यन , सुहाना और अबराम है।