Sapna Chaudhary Stage Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) जिनकी दुनिया फैन हैं जो भी एक बार इन्हें देख लें तो देखता ही रह जाएं। फेमस डांसर ने हरियाणा से लेकर पंजाब तक अपने टैलेंट से हर जगह जादू बिखेरा हुआ है। जब भी लोग सपना किसी शो के बारे में सुनते हैं तो मां के साथनाम सुनते ही घर से दौड़े चले आते है उनका डांस देखने के लिए। वहीं इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा उनका एक हरियाणवी गाना इन दिनों काफी ट्रेंड में है। जिसे इनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।
दरअसल, सपना ने गाने ‘हवा कसूती (Hawa Kasuti)’ पर खूब ठुमकती हुई नजर आ रही है। वीडियो में सपना ने ब्लैक कलर का सूट सलवार पहना हुआ है। जिसमें वह बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही है। जहां उनकी खूबसूरती दिल लूट रही है, तो वहीं उनके कमर की लचक दीवानों के दिलों में तूफान मचा रही है। और इन्हें देख कुछ लड़के गमछा उड़ा उड़ा डांस कर रहे हैं।
आप इस वीडियो को Sonotek Ragni यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इस वीडियो को 2 महीने पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। देसी क्वीन का ये डांस देख लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। सपना चौधरी को हरियाणा की बेटी ही नहीं, वहां की आन-बान और शान मानी जाती हैं। जिन्होंने हरियाणवी रागिनी को दुनियाभर में पहचान दिलाई है। यही वजह है कि आज उनके फैंस यूट्यूब पर उनके वीडियोज सर्च कर देखते रहते हैं।
यह सपना की पहली वीडियो नहीं है ऐसी उनकी कई वीडियो है जहां सपना का डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ होती हैं। लोग उनके डांस के साथ-साथ इनकी खूबसूरती को देखकर उन्हें काफी पसंद करते हैं। सपना आज एक बच्चे की मां होने के बावजूद बड़े हो एनर्जी से डांस करती हैं।
इसके अलावा सपना चौधरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहती है। और वहां पर अपने कई फोटोस और वीडियो को अपने फैंस के लिए अपलोड करती रहती हैं। उनके फैंस भी उनकी वीडियोज को खूब लाइक करते हैं।