अंबानी परिवार की प्री-वेडिंग सेरेमनी में धमाल मचाते दिखें सलमान, क्या दबंग खान ने MS Dhoni को इग्नोर किया?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिवसीय प्री-वेडिंग सेरेमनी जमकर धूम मचा रही है। इस भव्य समारोह में दुनिया भर से हस्तियां शिरकत कर रहीं हैं और हर दिन कोई न कोई खास नजारा देखने को मिल रहा है।

इस फंक्शन में बॉलीवुड स्लेबस ने पहुंचकर वहां धमाल मचा दिया है। प्री-वेडिंग सेरेमनी में सलमान, शाहरुख और आमिर खान एक साथ स्टेज पर धमाल मचाते नजर आये हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सलमान खान और एमएस धोनी एक साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।

वीडियो में ऐसा क्या दिख रहा है?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान और एमएस धोनी एक-दूसरे के साथ बातचीत कर रहे हैं। उनके पास ही रणवीर सिंह भी आकर उनसे बातचीत करते हैं। सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेर के साथ पहुंचे हैं और सभी मेहमानों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या सलमान ने धोनी को इग्नोर किया?

वीडियो को गौर से देखने पर यह बात सामने आती है कि धोनी के बगल में अर्जुन कपूर भी खड़े हैं। वहीं, सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच कथित तौर पर अनबन की खबरें आती रही हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद अर्जुन कपूर की वजह से सलमान, धोनी के पास ज्यादा देर नहीं रुके और उस एरिया को इग्नोर कर दिया।

वहीं, अर्जुन कपूर भी सलमान से मिलने आगे नहीं बढ़े। इस दौरान वह धोनी की पत्नी साक्षी से बातचीत कर रहे थे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान दोनों ही स्टार्स पूरी तरह से एक-दूसरे को नजरअंदाज करते दिखे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान, धोनी को इग्नोर कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों के बीच किसी तरह की बातचीत न होना, यह इग्नोर करना नहीं माना जा सकता। वहीं, कुछ लोगों ने इस मुद्दे को तूल न देने की बात भी कही है।

अंत में यही कहना चाहेंगे कि यह एक प्राइवेट इवेंट था और वहां मौजूद लोगों के बीच कैसी बातचीत हुई या नहीं हुई, यह केवल वही जानते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के कयास लगाने से बचना चाहिए।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App