नई दिल्ली : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फ़िल्म निर्माता और डायरेक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। उनके जन्मदिन की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनका जन्मदिन मनाना इतना ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर रहा है जितना ज्यादा उनके जन्मदिन में पहुंचने वाले मेहमानों ने सुर्खियां बटोरी है। राकेश रोशन ने अपने पूरे परिवार के साथ अपना 74 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
इस पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad ) भी पहुंची थी और उन्हें पूरे परिवार के साथ पोज देते हुए देखा गया। दरअसल यह तस्वीर खुद राकेश रोशन ने शेयर की है। जिसमें उनकी पत्नी पिंकी रोशन बेटे ऋतिक रोशन के बेटे पशमीना रोशन और सबा दिख रहे हैं। रितिक रोशन अपने पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर से गायब थे तो उन्होंने बाद में पिता के साथ एक अलग से तस्वीर शेयर की।
वही रितिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते के बारे में बात करें तो रितिक रोशन और सबा आजाद दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी करने की खबरें हैं लेकिन अभी तक शादी को लेकर अधिकारीक घोषणा नहीं हुई है। दोनों ही वेकेशन मनाने भी साथ में ही जाते हैं।
जब से ऋतिक रोशन ने अपनी पत्नी सुजैन खान को तलाक दिया है। उसके बाद से ही सबा के साथ नजर आते हैं हालांकि ऋतिक रोशन लगातार अपने बेटों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहते हैं। वहीं बेटों के लिए रितिक रोशन और सुजैन खान कई बार साथ में नजर भी आते हैं।
ऋतिक और सबा की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुईं थी। जब अभिनेता को उनके साथ डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद में सबा को कई बार ऋतिक की फैमिली के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों करण जौहर के 50वें बर्थडे में भी एक साथ शामिल हुए थे।