नई दिल्ली : बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) अपनी जबरदस्त एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में लोगों को खूब कारें उड़ती हुई नजर आती है। हालांकि रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) की पिछली रिलीज फिल्म सर्कस फ्लॉप रही। लेकिन फिल्म डायरेक्टर हिट फिल्म देने के लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी के बारे में बात करें तो डायरेक्टर इन दिनों इंडियन पुलिस फोर्स सीरीज फिल्म बनाने में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी तरफ वह सिंघम अगेन(Singham Again) से भी जुड़ गए हैं।
अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में तगड़ी स्टार कास्ट देखने को मिलने वाली है। खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी की फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार तक नजर आने वाले हैं। एक निजी वेबसाइट की खबर की माने तो सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी।
फिल्म निर्माता-निर्देशक इस फिल्म के लिए पिछले 1 साल से इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अब वह इस फिल्म को फ्लोर पर लेकर आने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक सिंघम अगेन फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई के बाद शुरू हो जाएगी। इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस 2024 में रिलीज करने की तैयारी है। रोहित शेट्टी इस फिल्म को बड़े पैमाने पर एक्शन सीन के साथ देश और विदेश में शूट करने वाले हैं।
खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी सिंघम अगेन को भारत की सबसे बड़ी कॉप फिल्म बनाने की तैयारी में है। इसके साथ ही यह खबर भी सामने आई है कि सिंघम अगेन फिल्म में रोहित शेट्टी किसी नए अभिनेता से सभी को मिलवा सकते हैं।
सिंघम अगेन में अजय देवगन अपने पुराने वाले किरदार बाजीराव सिंघम में नजर आएंगे। सके अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के अलावा जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी देखेंगे। खबरों की माने तो जैकी श्रॉफ सिंघम अगेन में विलेन के रूप में दिखेंगे।