अरे नहीं! अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में रिहाना से हुई बड़ी चूक, सिंगर के फट गए कपड़े! वीडियो आया सामने

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की जुलाई में शादी हो रही है और उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनीज़ चल रही हैं। इन खास पलों को और भी यादगार बनाने के लिए मुकेश अंबानी ने भारत और विदेशों से मशहूर हस्तियों को बुलाया था। इनमें पॉप सिंगर रिहाना भी शामिल थीं।

रिहाना ने ली मोटी रकम 

रिहाना को अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए मोटी रकम भी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद उनसे एक बड़ी चूक हो गई। दरअसल, परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना उस शख्स का नाम ठीक से नहीं ले पाईं, जिनके लिए उन्हें करोड़ों रुपये देकर बुलाया गया था। और वो हैं मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट।

रिहाना से राधिका का नाम लेने में हुई चूक:

जी हां, रिहाना परफॉर्मेंस के दौरान राधिका का नाम सही से नहीं ले पाईं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हैं। हालांकि, कुछ लोग इसकी वजह रिहाना के बोलने के लहजे को मान रहे हैं।

वीडियो में रिहाना ने क्या कहा?

दरअसल, स्टेज पर परफॉर्म करते समय रिहाना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को शादी की बधाई दी। साथ ही, उन्हें भारत में आमंत्रित करने के लिए अंबानी परिवार का धन्यवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने राधिका का नाम गलत लिया और उन्हें ‘राडिकी’ कह दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे एक पपराज़ी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में रिहाना कह रही हैं, “यहां होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं अंबानी परिवार का धन्यवाद करती हूं। मैं पहले कभी भारत नहीं आई। अनंत और रैडिकी मुझे यहां लाए, शुक्रिया।” इस वीडियो पर फैंस के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं।

रिहाना का शानदार डांस:

रिहाना ने पूरे अंबानी परिवार के साथ डांस भी किया, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उन्होंने कॉकटेल पार्टी में नीता अंबानी और राधिका के साथ भी शानदार डांस किया। हालांकि, इस दौरान रिहाना के कपड़े फट गए, लेकिन उन्होंने परवाह न करते हुए डांस जारी रखा।

नोट: यह लेख केवल मनोरंजन के उद्देश्य से है और किसी भी व्यक्ति या संगठन का समर्थन या विरोध नहीं करता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App