Rekha-Shatrughan Sinha Viral Video: बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा (Evergreen Actoress Rekha) जो 69 साल की उम्र में आज भी लाखों – करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड की ये एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चाओं में बनी हुई रहती हैं। वे किसी भी इवेंट और पार्टियों में अपने लुक की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई रहती हैं।
इस बीच रेखा का एक वेडिंग रिसेप्शन वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है जहां, उनके खूबसूरत अंदाज की बार बार चर्चा हो रही हैं। दरअसल, इस वायरल हो रहे वीडियो में रेखा बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के पैर छूते हुए नजर आ रहीं हैं।
रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर
बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा जब आमने-सामने आए तो हर किसी की निगाहें उन पर टिक गईं। जहां सबसे पहले रेखा शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूते हुए नजर आई। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनको गले लगा लिया। फिर रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Poonam or Sonakshi Sinha) को भी गले लगा लिया।
फैंस ने दिखाया रेखा के लिए प्यार
पैपराजी ने इस गोल्डन मोमेंट को कैप्चर किया, जिसके बाद लोगों के रिएक्शन्स सामने आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, आप कितने बड़े क्यों न हो जाओ लेकिन संस्कार ऐसे ही होने चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- रेखा जी रिस्पेक्ट बटन। वहीं फैंस को इन दोनों की सादगी और प्यार काफी पसंद आ रही हैं। जिसकी खूब तारीफ की जा रही हैं। देखें वायरल हो रही ये वीडियो…
https://www.instagram.com/reel/Cy80_62yVfT/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
किसकी थी रिसेप्शन पार्टी जानें
हाल ही में विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था। जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थी।
20 साल तक थी दोनों के बीच दरार
आपको बता दें कि शत्रुघ्न और रेखा की फिल्म ‘खून भरी मांग’ की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स के बीच कुछ अनबन हो गई थी। जिसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया में एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘किसी बात पर हमारे मतभेद हो गए थे। जिस वजह से हमने 20 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी।
रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा की ये हैं फिल्में
70 और 80 के दशक में दोनों ने कई फिल्में एक साथ की हैं। इनकी ये फिल्में हैं शामिल
खून भरी मांग (1988)
जानी दुशमन (1979),
कमखश (1973)
कहते हैं मुझको राजा (1975)
मुकाबला (1979)
चेहरे पे चहरा (1981)
परमात्मा (1978) आदि हैं।