नई दिल्ली : अभिनेता रणवीर सिंह अपनी संजीदगी अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जब से डेब्यू किया है तभी से अपनी एक्टिंग को फींकी नहीं पड़ने दिया है। अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन दोनों कलाकारों की फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और यहीं से इन दोनों का ग्राफ भी चमक उठा था।
इस फिल्म में ना सिर्फ इन दोनों ने बेहतरीन अदाकारी करी थी, बल्कि इनका रोमांस भी काफी चर्चा में रहा था। आपको बता दें कि ‘बैंड बाजा बारात’ में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के काफी इंटिमेट सीन थे। इन दोनों का किसिंग सीन हर किसी के जेहन में रच बस गया था। रणवीर सिंह ने भी 2011 में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मैं उस फिल्म के दौरान अनुष्का शर्मा के साथ काफी कंफर्टेबल था। मैं वो इंटिमेट सीन आज भी दोबारा से कर सकता हूं। आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद कई वर्षों तक इन दोनों के रिलेशन की खबरें भी आती रही। इन दोनों में से किसी ने भी इन खबरों को ना तो झूठा बताया ना इन पर सहमति जताई।
गौरतलब है कि यह फिल्म इन दोनों ही कलाकारों के काफी करीब है। क्योंकि यह इनकी डेब्यू फिल्म थी। आज रणवीर सिंह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी कर चुके हैं। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी है। आज है दोनों ही कपल अपनी जिंदगी में खुशी खुशी रह रहे हैं। ये दोनों ही कलाकार आज न सिर्फ बड़े नाम बन चुके हैं। बल्कि आज इन्हें चाहने वालों के साथ इन्हें फॉलो करने वाली की संख्या भी काफी ज्यादा हैं।