Bhojpuri Song : भोजपुरी गाने अब बॉलीवुड गानों को भी बराबर की टक्कर देने लगे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ही भोजपुरी गाने छाए रहते हैं। इन दिनों भोजपुरी के मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का गाना लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। गौरतलब है कि रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) जब-जब फिल्मों और गानों में नजर आती हैं उन्हें उनके चाहने वालों से खूब प्यार मिलता है।
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और उनके गानों के देशभर में लाखो दीवाने हैं। रानी चटर्जी भी अपनी हॉट अदाओं के जरिए अपने चाहने वालों के दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसे में इन दिनों रानी चटर्जी का एक गाना यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। रानी चटर्जी का गाना तनी बरदास करा हो Tani Bardas Kera Ho खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग भरपूर प्यार दे रहे हैं।
गाने के अंदर रानी चटर्जी साड़ी वाले लुक में नजर आ रही हैं और वह इस अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही है। गाने के अंदर देखा जा सकता है कि शुरुआत में रानी चटर्जी प्रिंटेड साड़ी में नजर आती है। उसके बाद उनकी साडी ब्लू कलर की हो जाती है और आखिर में साड़ी का रंग येलो हो जाता है और अपने इन तमाम लुक में अभिनेत्री जबरदस्त खूबसूरत लगती है।
इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 67 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। आपको बता दें कि भोजपुरी गाना ‘तनी बर्दाश्त करा हो’, फिल्म ‘सखी के बियाह’ (Sakhi Ke Biyah) से लिया गया है। गाने के व्यूज से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गाने को लोग कितना पसंद कर रहे है।
इस गाने को प्रियंका सिंह और अलोक कुमार ने आवाज़ दी है। वहीं गाने के बोल सत्यप्रकाश मिश्रा ने लिखे है वही इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने में रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी एक्टर सनील सागर (Sunil Sagar) नजर आ रहे है। दोनों की कैमेस्ट्री काफी रोमांटिक है।