Bhojpuri News : भोजपुरी सिनेमा ने इन दिनों सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। भोजपुरी गाने ने हर जगह गदर काटा हुआ है। लोगों को भोजपुरी सिनेमा की कहानी बहुत ही ज्यादा पसंद आने लगी हैं।
भोजपुरी मूवी में प्यार, दर्द, इमोशन, एक्शन और रोमांस भरपूर देखने को मिल जाता है। एक तरफ जहां बॉलीवुड फिल्में लोगों को खूब पसंद आती है, वहीं दूसरी तरफ लोगों का रुझान भोजपुरी सिनेमा की तरफ तेजी से बढ़ता जा रहा है।
आज के समय में कुछ लोग बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा साउथ की फिल्में देखना पसंद करते हैं। क्योंकि, बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में साउथ इंडस्टी की रीमिक्स होती हैं। भोजपुरी फिल्मों में दिखाया गया रोमांस अलग ही तरह का होता है, ज्यादातर सॉन्ग को एकदम देशी तरीके से शूट किया जाता है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर हॉट अभिनेत्री रानी चटर्जी रोमांस का जो तड़का लगाती हुईं नजर आ रही हैं, उसे देख आपका दिमांग हिल जायेगा।
दोनों ही स्टार्स को आज के समय में पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों की ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी की हॉटनेस से भरा जो गाना आज हम आपके लिए लेकर आये हैं उसका नाम है’ मौका का लाभ ला पजामा में दाबला’ (Mauka Ke Laabh La Pazaa Mein Daab La) गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) पर फिल्माया गया है।
इस गाने के वीडियो को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। दोनों गाने में रोमांस की सभी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस गाने को अब तक 502K से अधिक बार देखा जा चुका है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो Khesari lal Yadav, Viraj Bhatt, Rani Chatterjee, Poonam Dubey जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
इस गाने को खेसारी लाल यादव ने इंदू सोनाली के साथ मिलकर आवाज दी है। जबकि, गाने के लिरिक्स आजाद सिंह द्वारा लिखे गए हैं। खेसारी और रानी पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म ‘जानम’ का है।