10 दिन बाद Jackky Bhagnani की दुल्हनिया बनेंगी Rakul Preet Singh! इस शहर में लेंगे सात फेरे?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी बहुत जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों घरों में शादी की तैयारियां जोरों – शोरों से इस समय चल रही है। अब रकुल और जैकी की शादी का इनविटेशन कार्ड भी मिल गया है।

उनकी शादी के कार्ड की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दिखाया गया है कि सेलिब्रिटी इसी महीने 21 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। कार्ड में दो पन्ने हैं, कार्ड में नारियल के पेड़ों से घिरा मंडप और पृष्ठभूमि में समुद्र है।

शुरुआती कार्ड नीले और सफेद रंग में है जिस पर ‘प्रफुल्लित करने वाला’ हैशटैग #ABDONOBHAGNA-NI है। कार्ड पर समंदर के किनारे का माहौल दिखा रहा है। दोनों सितारे अपनी शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा का अभी भी इंतजार है।

दोनों एक दूजे को काफी ही लंबे समय से डेट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करके प्यार लुटाते रहते हैं। कार्ड को देखकर ऐसा लगता है कि शादी गोवा में होगी और फिलहाल रिसेप्शन करने की प्लानिंग नहीं है।

आपको बताते चले कि रकुल और जैकी ने पहले अपनी शादी विदेश में करने का इरादा किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कपल ने अंतिम समय में प्लानिंग बदल दीं। सूत्रों के मुताबिक, कपल ने लगभग छह महीने तक अपनी शादी की प्लानिंग की थी, लेकिन पीएम के लक्षद्वीप ट्रिप के बाद उन्होंने शादी भारत में शादी करने का फैसला लिया।

जैकी और रकुल का करियर

जैकी की पहली फिल्म कल किसने देखा थी, जो 2009 में आई थी। इसके बाद उन्होंने F.A.L.T.U, अजब गजब लव, रंगरेज और यंगिस्तान जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रकुल सिंह ने 2009 में कन्नड़ फिल्म गिल्ली से अभिनय की शुरुआत की।

उन्होंने यारियां से हिंदी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था, जिसके बाद उन्होंने दे दे प्यार दे, रनवे 34, छत्रीवाली, आई लव यू और डॉक्टर जी जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App