नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के सांसद नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha ) ने इस साल की शुरुआत में सगाई की है। अब यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। ऐसे में इन दोनों की शादी से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है। जबसे इन दोनों की सगाई हुई है उसके बाद से ही जब भी यह पब्लिक प्लेस पर स्पॉट होते हैं तो पैपराजी एक ही सवाल करते हैं वह यह कि आप दोनों शादी कब करने वाले हैं।
खबरों की माने तो यह दोनों इस साल शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 25 सितंबर को दोनों सात जन्मों के बंधन में बधेंगे। खबरों की माने तो राजस्थान में दोनों की शादी के फंक्शन होंगे । इस फंक्शन में दोनों के ही करीबी दोस्त और करीबी परिवार वाले शामिल होंगे।
यह भी बताया जा रहा है कि शादी का आयोजन बेहद ही ग्रैंड तरीके से होगा। जिसके लिए परिणीती (Parineeti Chopra) की टीम ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दे परिणीति और राघव (Raghav Chadha ) की सगाई 13 मई को दिल्ली में हुई थी। सगाई होने से पहले इन दोनों को ही कई बार पब्लिक प्लेस पर एक साथ देखा गया था।
यह भी कहा जा रहा है कि दोनों की शादी तो राजस्थान में होगी लेकिन, रिसेप्शन गुरुग्राम में आयोजित होगा। पिछले दिनों सूत्रों से पता चला था कि कपल के माता-पिता, पवन चोपड़ा-रीना चोपड़ा और सुनील चड्ढा-अलका चड्ढा, पहले ही गुरुग्राम के होटलों में खाना का टेस्ट देख चुके हैं।
इसके साथ ही यह खबर भी सामने आई है कि परिणीति और राघव जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे ले सकते हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी 2018 में उम्मेद भवन से ही रॉयल अंदाज में शादी की रस्मे पूरी की थी।