Priyanka Rewari – Nirahua Hot Romance Video: भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार कहलाने वाले दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) बिजी एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता की कई फिल्में बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। निरहुआ के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। इसी बीच दिनेश लाल यादव का एक गाना ‘नवाबीवाला शाम’ (Nawabiwala Sham) यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ के साथ एक्ट्रेस प्रियंका रेवाड़ी (Priyanka Rewri) रोमांस करती हुईं दिख रही हैं। ये गाना निरहुआ की फिल्म ‘Aayee Milan Ki Raat’ का है।
गाने के वीडियो में प्रियंका रेवाड़ी अभिनेता के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती हुईं दिखाई दे रही हैं। दिनेश लाल यादव और प्रियंका रेवाड़ी (Priyanka Rewri) की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखकर उनके चाहने वाले उतावले हुए जा रहे हैं। गाने में अभिनेता को ब्लू शर्ट और सफेद कलर के जूते और जीन्स में देखा जा सकता है।
जबकि प्रियंका पिंक साड़ी में बेहद सुंदर लग रही है। दिनेश लाल यादव और प्रियंका रेवाड़ी के अलावा फिल्म में आम्रपाली दुबे, शाहबाज खान, अयाज खान, प्रीति मौर्य, संतोष पहलवान अहम किरदार में नजर आये हैं। भोजपुरी गाना ‘नवाबीवाला शाम’ को म्यूजिक से सजाया है Om Jha ने, जबकि गाने के बोल Santosh Puri ने लिखे हैं और इस गाने को आवाज Om Jha और Khushbu Tiwari KT ने एक साथ मिलकर दिया है।
गाने में दोनों पहाड़ों पर जाकर एक दूजे के साथ रोमांस फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के पीछे का बैकग्राउंड काफी प्यारा लग रहा है। इस गाने के राइटर Santosh Mishra हैं। गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
खबर लिखें जाने तक इसे 2,38,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और व्यूज का आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है। इस पंजाबी एक्ट्रेस के हुस्न के आज करोड़ों दिवाने हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।