Priyanka Chopra Daughter Malti Marie’s Photos : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया के सामने अपनी बेटी का चेहरा दिखा ही दिया। मालती इस समय सोशल मीडिया में छाई हुई है, जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास को दुनिया के सामने लाया तो उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी। दुनिया भर में प्रियंका चोपड़ा के करोड़ों फैंस हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में उनकी मजबूत पकड़ है, ऐसे में चंद घंटों के भीतर ही लाखों लोगों ने उनकी बेटी का चेहरा देखा।
मालती मैरी चोपड़ा जोनास बेहद खूबसूरत लग रही हैं और क्यूट पोज देते नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी के बारे में हर कोई तारीफ कर रहा है, मालती का चेहरा बेहद नूरानी और खूबसूरत दिखाई दे रहा है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीर आते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैलने लगी है आपको बता दें फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आखिर कब प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाएंगी और अब जाकर फैंस की मनोकामना पूरी हुई है। अपनी बेटी के साथ प्रियंका चोपड़ा भी पॉज देते नजर आ रही है, अब हम आपको दिखा रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की तस्वीरें।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस प्यारी बच्ची ने अपने सर पर खूबसूरत हेयर बैंड पहनरखा है जो उस पर काफी जच भी रहा है। मालती मेरी चोपड़ा जोनास अपने माता-पिता के साथ एक इवेंट में पहुंची थी, जहां पर यह तस्वीरें क्लिक की गई है। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में हाल ही में अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर की है, इसमें वो समंदर के किनारे खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं । प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ फोटो पोस्ट कर चुकी है हालांकि उन्होंने कभी भी अपने बेटी के चेहरे को दिखाया नहीं पर अब दुनिया मालती मेरी चोपड़ा जोनास को देख सकती है। हर कोई प्रियंका चोपड़ा की तारीफ में कमेंट कर रहा है भारत हो या दुनिया के दूसरे देश तमाम जगह इसकी चर्चा हो रही है।